Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, सदस्यों के निष्कासन की कार्रवाई… पढ़ें खबर।

 

 

 

उत्तरकाशी। प्रेस क्लब उत्तरकाशी के संपूर्ण नवीन कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। इसके साथ ही बीते बुधवार को भंग हुई पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के बावजूद एक बैठक में चार सदस्यों के खिलाफ की गई निष्कासन की कार्रवाई पर जिला पत्रकार संघ और प्रेस क्लब उत्तरकाशी की नई कार्यकारिणी ने घोर निंदा की है।

 

प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश रतूड़ी और महासचिव बलबीर परमार ने आज जानकारी देते हुए बताया कि नवीन कार्यकारिणी के विस्तार के क्रम में अजय कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चैन सिंह असवाल और महावीर राणा को उपाध्यक्ष, मदन पैन्यूली और शंकर गुसाईं को सहसचिव बनाया गया है। जबकि संयोजक मंडल में सुरेंद्र दत्त भट्ट, डॉ रामचंद्र उनियाल, शिव सिंह थलवाल, कुंवरसाब सिंह कलूड़ा, चंद्र प्रकाश बहुगुणा तथा संरक्षक मंडल में कुशला प्रसाद रतूड़ी, गिरीश गैरोला और संतोष साह को रखा गया है। इसके अलावा संप्रेक्षक विनीत कंसवाल और दीपक नौटियाल, मीडिया कोऑर्डिनेटर पृथ्वी दत्त नैथानी को बनाया गया है। सदस्य के रूप में उपेंद्र असवाल, कृष्ण राणा, वीरेंद्र नेगी, नरेश रावत, सुभाष रावत आदि शामिल हैं।

अनुशासन समिति भी गठित की गई है, जिसमें ओंकार बहुगुणा, सुरेंद्र नौटियाल, जगमोहन चौहान, नितिन रमोला, सूर्य प्रकाश नौटियाल, सुनील थपलियाल को रखा गया है।

इससे पहले बीते 22 जून को नगर पालिका सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई प्रेस क्लब की आम बैठक में अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष आदि पदाधिकारी सर्व सहमति से चुने गए थे। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश रतूड़ी ने कहा कि गत दिवस पुरानी कार्यकारिणी के लोगों ने एक बैठक कर कुछ सदस्यों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है, जो कि घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि 22 जून की आम बैठक में पुरानी कार्यकारिणी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था और सर्वसहमति से नवीन कार्यकारिणी गठित कर ली गई थी। ऐसे में स्वतः ही भंग हुई कार्यकारिणी के द्वारा की गई चार सदस्यों के निष्कासन की कार्रवाई का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब उत्तरकाशी और जिला पत्रकार संघ इसकी घोर निंदा करता है।

Related posts

उत्तरकाशी:-कलक्ट्रेट परिसर के गंगोत्री भवन में स्थापित होगा डिस्ट्रिक्ट स्मार्ट कंट्रोल रूम, छह माह में होगा तैयार

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:सुबह-सुबह डीएम व एसपी निकले यमुनोत्री धाम की यात्रा ब्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण पर

admin

प्रांतीय प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल का यमुना घाटी में हुआ भव्य स्वागत यमुना घाटी भ्रमण पर पंहुचे अध्यक्ष नवीन वर्मा प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page