Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम में यमुना नदी हो रहे चैनेलाइजेशन कार्य के धीमी गति को लेकर उठे सवाल… पढ़ें खबर।

 

बड़्कोट। यमुनोत्री धाम में यमुना नदी चैनेलाइजेशन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इससे तीर्थ से जुड़े पुरोहित सहित क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है।मानसून सीजन कुछ ही दिन मे शुरू होने को है।ऐसे में अधूरा कार्य मंदिर को खतरा न बन जाय। उन्होंने बरसात आने से पहले यमुना नदी में सुरक्षा के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
मालूम हो कि बीते साल बरसात में यमुना नदी में आई बाढ़ से यमुनोत्री धाम में मंदिर के नीचे काफी कटाव हो गया था और स्नान घाटों को भी क्षति पहुंची थी। यमुना नदी से मंदिर की सुरक्षा और स्नान घाटों की सुरक्षा के लिए वहां सिंचाई विभाग की ओर से रसोई घर के पास संवेदनशील प्वाइंट पर यमुना नदी को चैनलाइजेशन के तहत आरसीसी का सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा है। विभाग की ओर से सुरक्षा निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। धाम के तीर्थपुरोहित समाज व स्थानीय लोगो ने चैनलाइज का कार्य जल्द पूर्ण किये जाने की मांग की है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ ही मजदूरों की संख्या बढ़ाकर जल्द काम पूरा करवाए जाने की मांग की है। सिंचाई विभाग के एई विनय बोहरा ने कहा कि ठेकेदार को काम में तेजी लाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं

Related posts

सिलेंडर में लगी आग, समय रहते लोगों ने दिखाई तत्परता, घर में मौजूद दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला; आग बुझाने के प्रयास में व्यक्ति के दोनों हाथ झुलसे.. पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

लाखों की ठगी करने वाला नाइजीरियन जालसाज दिल्ली से पुरोला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Arvind Thapliyal

उच्च शिक्षा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कर्णप्रयाग नगर के छात्रों के मध्य अभिप्रेरण कार्यक्रम आयोजित…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page