Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हादसा।धरासू महरगांव मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त छःलोग घायल एक की मौके पर मौत… पढ़ें।

 

 

उत्तरकाशी।ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक लिंक रोड धरासू महर गांव मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। इनमें 4 बच्चें भी शामिल हैं। यह घटना गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू बैंड के पास की है सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम , पुलिस व एस डी आर एफ की टीम मौके पर पहुंची।
घायलों को इलाज के लिए
स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ लाया गया जहां राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया ।
बताया जा रहा है कि परिवार के लोग कल होने वाली एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गमरी गांव जा रहे थे। महिला घायल होने के बावजूद जमीन पर लेटकर रोते बच्चो को चुप कराती रही।
डिप्टी सी एम वो डॉ विनोद कुकरेती ने बताया कि तीन घायलों को रेफर कर दिया गया है बाकी का इलाज चल रहा है।
मृतक का नाम श्रीमती वन्दना देवी पत्नी मंगल मोहन मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उम्र-30 वर्ष घायलों में ड्राइवर मनीष पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी ग्राम पुजारगांव पट्टी भण्डारस्यू उम्र-28 वर्ष श्रीमती कविता देवी पत्नी गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उम्र-29 वर्ष कु0 नन्दनी पुत्री मंगल मोहन निवासी ग्राम गमरी उम्र-08 वर्ष
दिव्यम पुत्र मंगल मोहन निवासी ग्राम गमरी उम्र-06 वर्ष देवान्श पुत्र गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उम्र-04 वर्ष
दीपक पुत्र गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उम्र-08 वर्ष है।

Related posts

हादसा:यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में पलटी, तीन दर्जन लोग थे सवार, कार बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

admin

दुःखद खबर :उत्तराखंड के विधायक का दिल्ली में निधन

Jp Bahuguna

आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में मंथन दावेदारों को लेकर चर्चा और मांगे आवेदन.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page