Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
राज्य उत्तराखंड

यमुना घाटी में भारी बारिश और ओलावृष्टि दीपक बिजल्वाण ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र और उठाई मुआवजे की मांग…. पढ़ें खबर।

 

उत्तरकाशी।जनपद उत्तरकाशी में हाल ही में हुई भीषण ओलावृष्टि से गंगा और यमुना घाटी के दर्जनों गांवों में भारी नुकसान हुआ है। इस आपदा में किसानों की नगदी एवं बागवानी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत उत्तरकाशी के अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।

दीपक बिजल्वाण द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि 4 मई 2025 को चिन्यालीसौड़, नौगांव, पुरोला और मोरी विकासखंडों के कई गांवों में ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सेब, चुल्लू, खुमानी, पुलम, टमाटर, जौ, मसूर आदि फसलों को भारी क्षति पहुँची है। पत्र में कहा गया है कि मोटी परत में जमी ओलों ने खेतों और बागवानी क्षेत्रों को तबाह कर दिया है जिससे काश्तकारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

बिजल्वाण ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित विभागों को निर्देशित कर भौतिक सत्यापन एवं क्षति का आंकलन कराया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जा सके।

पत्र में खासतौर पर हातड़, दशगी, मंगाणगांव, रिखाणगांव, उडखोला, ग्वालथा, गोडर, सेवरी, रामा सिराई, कमल सिराई, फत्ते पर्वत, पंचगाई, आराकोट, बंगाण और सिंगतूर जैसे गांवों का उल्लेख किया गया है जहाँ किसानों की आर्थिक स्थिति पहले ही कमजोर है और अब ओलावृष्टि ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है।

Related posts

विभागीय अधिकारियों को चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिये निर्देश

admin

 महाविद्यालय में डा. शिवानंद नौटियाल की स्मृति में शैक्षणिक उत्कृष्टता व्याख्यानमाला प्रारंभ,पर्वतीय क्षेत्र के उच्च शिक्षण संस्थानों में एक नई शुरुआत

Jp Bahuguna

मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति भगवती की उपासना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page