बड़कोट।इड इंडिया फाउंडेशन लर्निंग रिसोर्स के उपयोग में राष्ट्रीय स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट, उत्तरकाशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । राष्ट्रीय स्तर पर डायट बड़कोट, उत्तरकाशी के डीएलएड प्रशिक्षु दीपमाला प्रथम, शुभम राणावत छठा और नितेंद्र सिंह ने नंवा स्थान प्राप्त किया । राज्य (उत्तराखंड) स्तर पर भी डायट उत्तरकाशी का दबदबा रहा । जिसमें डीएलएड प्रशिक्षु दीपमाला प्रथम, शुभम रणावत द्वितीय एवं नितेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्य श्री संजीव जोशी, इड इंडिया प्रोजेक्ट हेड भारती गुप्ता, प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर एवं समस्त डाइट संकाय सदस्य उपस्थित रहे हैं।

