Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने बडकोट, जानकीचट्टी पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक/नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम और यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर दिये जरुरी दिशा-निर्देश…… पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़कोट।पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में चारधाम यात्रा व्यस्थाओं को पुख्ता करने तथा यात्रा के बेहतर संचालन हेतु यमुनोत्री धाम हेतु नामित पुलिस अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण अनन्त शंकर ताकवाले आज बडकोट, जानकीचट्टी पहुंचे हैं, इस दौरान उनके द्वारा यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग का देहरादून से डामटा,नौगांव, बडकोट, जानकीचट्टी तक का स्थलीय निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान यात्रा रुट पर मुख्य पड़ावों, पुलिस चौकियों व दुर्घटना सम्भावित/संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया।

 

संवेदनशील तथा संकरे मार्गों पर सुगम यातायात एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल को भलि-भांति ब्रीफ कर ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये।

दोबाटा में स्थापित बायोमैट्रिक केन्द्र पर रजिस्ट्रेशन चैकिंग के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से पार्क करने के निर्देश दिये गये। तथा लाउड हेलर के माध्यम से यात्रियों को यात्रा सम्बन्धी जरुरी मार्गदर्शन करने के निर्देश दिये गये।

 

यात्रा मार्ग पर पडने वाले होटल स्वामियों के साथ मीटिंग आयोजित कर यात्रा के आपेक्षित सहयोग, यात्रियों से सभ्य व्यवहार करने के निर्देश दिये गये।

बाजार/कस्बा क्षेत्रों में वाहनों को अनावश्यक पार्क न होने देने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करने तथा व्यापारियों को भारी वाहनों को रात्रि के समय में अनलोडिंग करवाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

 

यात्रा रुट पर पडने वाली पुलिस चौकियों, बैरियर, ड्यूटी प्वाइंट आदि का निरीक्षण कर वहां पर कर्मचारियों के रहने-खाने तथा मूलभूत सुविधाओं को दुरस्त रखने के निर्देश दिये गये।

 

पालीगाड से जानकीचट्टी तक नैरो पैच में सुगम यातायात हेतु बीच-बीच में होल्डिंग प्वाईंट चिन्हित करने, बडे वाहनों को रोटेशन के तहत भेजने सम्बन्धी जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 श्री स्वप्न किशोर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष बडकोट श्री दीपक कठैत, थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत, यातायात उ0नि0 विरेन्द्र पंवार सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

देहरादून:पंचायतों के खाली पड़े पदों पर चुनाव 27 जून को,अधिसूचना जारी होने के साथ आदर्श आचार संहिता लागू

admin

*उत्तराखण्डी लोकगीतों में झूमा लंदन, सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

Jp Bahuguna

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कफनौल की शिक्षकों की मांग का मामला पंहुचा शिक्षा मंत्री की चौखट पर… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page