Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई।यमुना घाटी में स्मैक की तस्करी करने वाले 02 स्मैक तस्कर को अवैध स्मैक के साथ बड़कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार .. पढ़ें।

 

 

बड़कोट।अधीक्षक सरिता डोभाल के द्वारा ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान को सफल बनाये जाने हेतु मादक पदार्थ/मादक द्रव्य (स्मैक, चरस, अफीम आदि) की तस्करी और व्यापार में सलिप्त तस्करो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बडकोट श्री दीपक कठैत के कुशल नेतृत्व में बडकोट पुलिस द्वारा यमुना घाटी में स्मैक बेचने वाले 02 स्मैक तस्कर को करीब 07ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 13.04.2025 को समय 13.10 बजे बडकोट पुलिस द्वारा राणा लॉज के पास चेकिंग की जा रही थी तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा दो युवको ऋषभ नौटियाल पुत्र विनोद नौटियाल निवासी चपराड़ी सरनोल थाना-बड़कोट उत्तरकाशी हाल आईटीआई गली बड़कोट व सार्थक कुकरेती पुत्र विनोद कुकरेती निवासी शिवकुन्ज कालोनी मोथरावाला देहरादून की तलाशी की गई तो दोनों के कब्जे से क्रमशः 03.72 ग्राम व 02.87 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से अवैध स्मैक बरामद होने पर दोनों को मौके पर गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर इनके विरुद्ध थाना बडकोट पर 8/21/ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

राज्य में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सखी पोलिंग बूथ स्थापित,क्या क्या है खास पढ़े पूरी खबर……

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :कल शनिवार को बंद रहेंगे यमुनाघाटी के सभी बाजार, पुरोला की घटना से लोगों में आक्रोश

Jp Bahuguna

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता पहुंचाए आमजन तक-रेखा आर्या

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page