Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पर्यटन विभाग ने लगाया दो दिवसीय जागरूकता शिविर आवासीय होटल और होमस्टे के पंजीकरण की दी जानकारी… पढ़ें।

 

 

 

 

बड़कोट। पर्यटन विभाग उत्तरकाशी के तत्वावधान में आवासीय होटल और होमस्टे के पंजीकरण कराये जाने का दो दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें दो दर्जन से अधिक होटल एवं होमस्टे मालिकों ने पंजीकरण कराया। यह जानकारी जिला पर्यटन सूचना अधिकारी कमल किशोर जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चार धाम यात्रा मार्गो पर बने होटल और होमस्टे का पंजीकरण और रूम टैरिफ रेट की अनिवार्यता के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में 390 होटल और ढेड़ सौ ले लगभग होमस्टे पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गो व पर्यटन स्थल मार्गो में स्थित सभी होटल व होमस्टे का पर्यटन विभाग से पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य है ताकि आने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग समय समय होटल व होमस्टे व्यवसायियों के लिए जागरूकता शिविर के माध्यम से जागरूक करने का कार्य करता है। इधर होटल एवं होमस्टे व्यवसायी का कहना है कि पर्यटन विभाग की भांति प्रदूषण नियंत्रण विभाग, फायर सर्विस विभाग,स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग भी सयुक्त तौर पर शिविर लगा कर एक ही स्थान पर होटल व होमस्टे से जुड़े लोगों को सुविधा दे तो बेहतर होगा।वही होटल एशोसिएशन ने दो दिनों को बढ़ाकर एक सप्ताह का शिविर यमुनाघाटी में लगाये जाने की जिलाधिकारी से मांग की है।

Related posts

उत्तरकाशी :आराकोट में  दो नाबालिक बहनों को भगाने के आरोपी विशेष  समुदाय के युवक को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

Jp Bahuguna

उत्तराखंड में बम्पर तबादले,किस किस को मिली जिम्मेदारी-लिंक को क्लिक करें

admin

आफत।स्यानाचट्टी के पास लगातार बढते यमुना नदी के जलस्तर को सिंचाईं विभाग ने चैल्याइंज कार्य किया शुरू…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page