Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाई गई रजत जयंती,कला, संस्कृति और लोग संवाद का अद्भूत संगम…. पढ़ें।

उत्तरकाशी । रजत जयंती सप्ताह का तीसरा दिन राज्य की विकास गाथा, कला, संस्कृति और लोक संवाद का अद्भुत संगम लेकर आया। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मसीह दिलासा स्कूल तिलोथ,राइंका मातली एवं सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तरकाशी के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। साथ ही विभागों के आकर्षक स्टॉलों में किसान,बागवान व पशुपालकों को और पुस्तक प्रदर्शनी में आगंतुकों की रुचि को जगाया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डॉ.कल्पना सैनी ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में कलाकारों ने लोकनाट्य,लोकगीत,संगीत एवं नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत कर दिया। मंच पर प्रस्तुत गढ़वाली,कुमाऊनी और हिमाचली गीतों और लोकनृत्यों ने उपस्थित जनसमूह को थिरकने पर विवश कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य की 25 वर्ष की विकास गाथा और सामाजिक जागरूकता,पर्यावरण संरक्षण और लोक संस्कृति के संवर्धन का सशक्त संदेश दिया गया।

रजत जयंती सप्ताह के तीसरे दिन भी कृषि,उद्यान,उद्योग,पशुपालन,मत्स्य,बाल विकास सहित अनेक विभागों के स्टॉलों पर बड़ी संख्या में किसान, बागवान और पशुपालक पहुंच रहे हैं। वहीं वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी प्राप्त कर रहे है और कृषि यंत्र,उच्च गुणवत्ता वाले बीज,उर्वरक तथा दवाइयाँ भी रियायती दरों पर खरीद रहे हैं। किसानों को इस प्रकार के आयोजन से उन्हें नवीनतम तकनीकों और योजनाओं के व्यावहारिक लाभों की जानकारी मिल रही है,इससे उनकी उत्पादकता और आय में वृद्धि होगी।

वहीं शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित पुस्तक प्रदर्शनी भी दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। पुस्तकों के विविध विषयों,लोक संस्कृति, साहित्य,पर्यावरण,विज्ञान और बाल शिक्षा पर आधारित संग्रह ने हर आयु वर्ग के आगंतुकों की रुचि को जगाया है। विद्यार्थी एवं अभिभावक उत्साहपूर्वक पुस्तकों का अवलोकन कर रहे हैं।

राज्यसभा सांसद डॉ.कल्पना सैनी ने सम्बोधित करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना रजत जयंती की शुभकामनाए दी तथा शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने जो सपने देखे थे,उन्हें साकार करने के लिए हम सभी को निरंतर प्रेरणा लेकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने धराली आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि के देवतुल्य लोग आपदाओं से भयभीत नहीं होते बल्कि उन्हें अवसर बनाकर आगे बढ़ते हैं। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे और राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी के साथ पूरा किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद एवं अपर जिलाधिकारी ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी,अजय नौटियाल,मनवीर रावत ने किया।
रजत जयंती सप्ताह के अंतर्गत जनहित से जुड़े विविध विषयों पर विभागों द्वारा सार्थक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परिवहन विभाग द्वारा ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी पर जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को सड़क सुरक्षा,यातायात नियमों के पालन तथा सावधानी के महत्व की जानकारी दी। उदाहरणों के माध्यम से बताया कि छोटी-सी लापरवाही किस प्रकार दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है तथा हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग को जीवन रक्षक उपाय के रूप में अपनाने का आग्रह किया। पुलिस विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान,साइबर अपराध,महिला उत्पीड़न की रोकथाम,यातायात सुरक्षा तथा बाल अपराधों की रोकथाम विषयों पर परिचर्चा एवं संवाद किया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, आत्मरक्षा के उपाय और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान,प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा भाजपा चंडी प्रसाद भेलवाल,जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली, जिला महामंत्री भाजपा महावीर नेगी,ओंकार नेगी, विक्रम सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य बाल शेखर नौटियाल,व्यापार मंडल रमेश चौहान,होटल एसोसिएशन सचिव सुभाष कुमाई,अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा,पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार,सीएमओ डॉ.बीएस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल,पीडी अजय सिंह,जिला विकास अधिकारी रमेश चन्द्र, उद्योग महाप्रबंधक शैली डबराल,मुख्य कृषि अधिकारी एसएस बर्मा,पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटुड़ा,सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस यमुनोत्री रेंज में हुआ वृक्षारोपण.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

भूमि और क्षतिग्रस्त मकानो का मुआवजा न मिलने से प्रभावितो ने ब्रह्मखाल मे ढोल नगाडो के साथ धरना प्रर्दशन और मदन लाल ने की भूख हडताल प्रारंभ

admin

नगर पंचायतों और पंचायतों के अधिशासी अधिकारीयों की डीएम ने ली समीक्षा बैठक।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page