Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग की निधि और अस्मिता का राज्य स्तरीय युवा संसद में चयन….. पढ़ें।

 

 

 

 

कर्णप्रयाग।कर्णप्रयाग महाविद्यालय की एन. एस. एस. स्वयंसेवी निधि व अस्मिता रावत (बी. कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर) का चयन राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता कल शुक्रवार को देहरादून स्थित विधानसभा भवन परिसर में आयोजित होगी, जहां दोनों छात्राएं भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करेंगी। इस प्रतियोगिता में राज्यभर से कुल 80 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

एन. एस. एस. की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रावती टम्टा ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जा रही है—जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर l जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता, जो 18 मार्च को गोपेश्वर महाविद्यालय में आयोजित की गई थी, में चमोली और रुद्रप्रयाग से निधि व अस्मिता सहित कुल 10 छात्र-छात्राओं का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिना नौटियाल ने इस प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों को भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। यह युवा पीढ़ी को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का भी एक महत्वपूर्ण मंच है।

Related posts

अच्छी खबर। फसल बीमा की बढी अवधी अब 07 जनवरी तक होगा सेब का बीमा…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2023 :- 25 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

admin

सहायक वन कर्मचारी संघ शाखा मसूरी के  पूरण सिंह बने अध्यक्ष व गजेंद्र दत्त गौड़ बने मंत्री

admin

You cannot copy content of this page