Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जनपद में यूसीसी विवाह पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के डीएम ने दिए निर्देश विवाह पंजीकरण ग्राम पंचायत स्तर चलायें अधिकारी कार्यक्रम… पढ़ें।

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को यूसीसी में बेहतर प्रदर्शन करने और यूसीसी विवाह पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा है कि यूसीसी के प्रति लोगों को जागरूक बनाने और यूसीसी विवाह पंजीकरण कराने के लिए ग्राम पंचायतों तक कार्यक्रम चलाए जांय और इसके लिए अधिकारी स्वयं फील्ड में उतरें।

 

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला मुख्यालय पर आयोजित एक बैठक में जिले में समान नागरिक संहिता पोर्टल के क्रियान्वयन तथा पोर्टल पर विवाह के पंजीकरण के साथ ही विभागीय कार्मिकों के विवाह पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि दिनांक 26 मार्च 2010 के बाद विवाहित सभी कार्मिकों का यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण करने का काम अविलंब पूरा किया जाय। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत स्तर पर यूसीसी के तहत पंजीकरण हेतु ग्राम विकास अधिकारी, सब रजिस्ट्रार, पटवारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री की संयुक्त टीम बनाकर गांवों में भेजे जाने और पंजीकरण संख्या बढ़ाने के निर्देश देने के साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को वार्ड स्तर पर पंजीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण के लिए सीएससी के साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी एस एल सेमवाल, जिला पंचायतराज अधिकारी केसी बहुगुणा सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

यमुनोत्री विस के गीठ पट्टी से दीपक का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, उमडा भारी जनसैलाब।।

admin

महाविद्यालय नैनबाग राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको ने चलाया सफाई अभियान

admin

23 और 24 अक्टूबर को उत्तराखंड टैलेंट हंट का आयोजन ,पहाड़ी प्रतिभा को मिलेगा मंच

admin

You cannot copy content of this page