बड़कोट। उत्तराखंड सरकार के तीन साल बेमिशाल कार्यक्रम के तहत यमुनोत्री विधानसभा का बड़कोट आईटीआई में बहुद्देशीय शिविर एवम चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ जिसमें राज्य संस्कृति कला परिषद उपाध्यक्ष/राज्यमंत्री डॉ मधु भट्ट ने बतौर मुख्यातिथि कहा कि सरकार की प्राथमिकता राज्य की डेमोग्राफी और उसके देवभूमि स्वरूप व अपनी संस्कृति,वेशभूषा को बरकरार रखने की है.
उसी दिशा में हमारे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून और सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक एवं साहसिक कदम उठाए। यही वजह है कि राज्य में पहले और देश के उन प्रमुख मुख्यमंत्रियों की कतार में खड़े है जिनके फैसलों और वायदों पर शत प्रतिशत खरा उतरने वालों के रूप मे उनकी सर्वाधिक चर्चा होती है। डॉ भट्ट ने कहा जनता की नब्ज टटोलकर निर्णय लेने वाले सरकार के कार्यकाल मे दर्जनों ऐसे निर्णय सामने आये, जिनका बेमन से विपक्ष ने विरोध जताया, लेकिन जनता ने न केवल उसे सराहा, बल्कि समय समय पर सरकार के निर्णयों पर सहमति की मुहर तक लगायी। पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को जनता के सम्मुख रखा। इससे पूर्व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवम अटल आदर्श बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने वंदना व सांस्क्रतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने सभी विभागों स्टालों का निरीक्षण किया तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा दो दर्जन से अधिक दिव्यंगों के उपकरणों का वितरण मुख्य अतिथियों के हाथों करवाया। इसके अलावा मुख्यमंत्री विवेकाधीन के एवं अटल आवास योजना के चेक वितरित किया। राज्य सरकार की विकास कारी योजना का उम्दा प्रदर्शन करने वालो में स्वास्थ्य विभाग,होम्योपैथी विभाग,आयुर्वेदिक विभाग ,पशु पालन विभाग,कृषि विभाग,वन विभाग,पर्यटन विभाग,राजस्व विभाग,पुलिस विभाग,समाज कल्याण विभाग,जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र,बाल विकास,ग्राम्य विभाग,उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन,डेरी विभाग सहित नगर पालिका की स्वयं सहायता समूह द्वारा स्टालों में बेहतर प्रदर्शन कर जनता ने अच्छा लाभ लिया।इस मौके पर पूर्व विधायक केदार सिंह रावत,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा,भाजपा मीडिया प्रदेश प्रभारी मनवीर चौहान,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुलोचना गौड़,पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल,श्याम सुंदर नौटियाल,शैलेन्द्र कोहली,मंडल अध्यक्ष अमित रावत, रमेश रावत,भरत रावत, प्रवीन असवाल, पूनम रमोला,जीतलाल, डीएफओ रविन्द्र पुंडीर,जीडीसी प्राचार्य विनोद कुमार,आयोजक/उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार,सहायक अभियंता एस आर डोभाल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम शिविर का संचालन तहसीलदार रेनु सैनी ने किया।

