Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर।राशन कार्डों जिले चला सत्यापन अभियान फर्जी तरिके से राशन कार्ड निर्गत करने वाले उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई और यदि आपकी माशिक आय 15हजार से तो कर दें राशन कार्ड सरेंडर… पढ़ें।

उत्तरकाशी अरविन्द थपलियाल।भारत सरकार द्वारा दिए जा रहे निशुल्क खाद्यान्न को अपात्र द्वारा गलत तरीकों से राशन कार्ड प्राप्त कर खाद्यान्न प्राप्त किया जा रहा था जबकि पात्र व्यक्ति इस राशन से वंचित रह रहे थे।इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. जिला आपूर्ति अधिकारी उत्तरकाशी ने बताया गया कि जनपद के समस्त नगर क्षेत्र में राशन कार्डों के सत्यापन के लिए पूर्ति विभाग द्वारा कमर कस ली गई है. इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को एक-एक नगर पालिका का प्रभारी जांच अधिकारी का दायित्व देते हुए उनके अधीन विभागीय 6 से 7 कार्मिकों एवं नगर पालिका के कार्मिकों की टीमें गठित कर डोर टू डोर राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अंतर्गत उत्तरकाशी शहर में प्राथमिक जांच में ही तीन राशन कार्ड धारकों ने अपना राशन कार्ड जांच टीम को समर्पण कर दिया गया है।जिला पूर्ति अधिकारी ने संतोष कुमार भट्ट ने बताया गया कि अपात्र व्यक्तियों द्वारा यदि अपने कार्ड को स्वयं से समर्पण नहीं किया जाएगा तो उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इसी प्रकार की जांच हेतु पंचायती राज विभाग के कार्मिकों द्वारा सत्यापन कार्य संपन्न किया जाना है. जिलाधिकारी ने भी NFSA के सभी कार्ड धारकों से अपील की गई है कि यदि उनके परिवार की वार्षिक आय 15000 मासिक से अधिक हो चुकी है तो वह अपने राशन कार्ड को सरेंडर कर दे। गलत प्रपत्रों के आधार पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का राशन कार्ड न बनवाएं इस संबंध में जांच के बाद यदि कार्डधारक दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध नियम अनुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार भट्ट ने बताया गया कि डोर टु डोर सत्यापन का यह कार्य निकाय क्षेत्रों में अनवरत जारी रहेगा एक-एक राशन कार्ड की जांच की जाएगी. यदि अपात्र कार्ड धारक खुद ही अपना राशन कार्ड समर्पण कर देता है तो उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी किंतु अपात्र होने के बावजूद अपना कार्ड सरेंडर न करने वाले के विरुद्ध आवश्यक रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

उत्तरकाशी:गंगा दशहरे पर आयोजित हुई निबन्ध, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया,जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन एवं अन्टाईड फण्ड की मद से स्वीकृत तीन करोड़ की धनराशि से उत्कृष्ट विद्यालयों में परिवहन सुविधा हेतु नवाचार… पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :महिला श्रद्धालु के खोये मंगलसुत्र व बैग नगदी सहित पुलिस कर्मियों ने वापस लौटाया

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page