Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पौराणिक गंगनानी मेले (कुंड की जातर) का बाबा बौखनाग के सानिध्य में हुआ आगाज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम… पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।गंगानी ने आयोजित तीन दिवसीय गंगानी वसंतोत्सव मेले (कुंड की जातर) का वुधवार को पारंपरिक परंपरा अनुसार रंगारंग आगाज हुआ है। मेले का शुभारंभ बाबा बौखनाग देवता की डोली के सानिध्य में बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक यमुनोत्री केदार सिंह रावत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक दीपक बिजल्वाण ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर मुख्यातिथि पूर्व विधायक यमुनोत्री केदार सिंह रावत ने कहा है कि यह मेला सदियों से चला आ रहा है इस मेले से हमारी पौराणिक काल से धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्वता जुड़ी हुई है। कहा कि इस त्रिवेणी संगम पर क्षेत्र के लोगों की शादियां होती रहती हैं, इसके लिए उन्होंने यहां अपने कार्यकाल में सामूहिक बहुद्देश्यीय बारात घर का निर्माण किया, जिससे क्षेत्र के लोगों को विवाह कार्यक्रम में इसका लाभ मिलेगा।

मेला आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक दीपक बिजल्वाण ने कहा कि यह स्थल एक प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध है जिसकी अपनी पौराणिक धार्मिक महत्वता है, पौराणिक संस्कृति की पहचान से ही हमारे क्षेत्रीय मेले होते आ रहे हैं और इन मेलों को हमें भव्यता के साथ मनाना है। उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चकबंदी प्रणेता स्व राजेंद्र सिंह रावत की प्रतिमा में मालार्पण कर उनके योगदान को भी याद किया तथा उन्होंने मेले में पहुंचे अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमो का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान से किया गया, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

मेला उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व विधायक केदार सिंह रावत , जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण,अपर मुख्य अधिकारी, अमित डिमरी, मनमोहन चौहान, महावीर सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान बादर सिंह,विनोद जेंतवान सहित सैकड़ों लोग मेलाउद्घाटन के साक्षी बने ।

Related posts

अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को मानदेय के साथ ही प्रशस्ति पत्र :डीएम

Arvind Thapliyal

अजय के लिए देवदूत बनी पुलिस, जंगल से रेस्क्यू कर निकाला।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी : पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

admin

You cannot copy content of this page