नौगांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजने वाला है और अप्रैल माह में पंचायत चुनावों को होने की खबर है।
मालूम हो हाल ही में डामटा कफनौल वार्ड से भंकोली नया वार्ड बना है जिसमें कि अब दावेदारों की भी लंबी कतार लग गई है।
अब इस चर्चा में भाजपा नेता और समाज सेवा में जिनका महत्वपूर्ण भूमिका लगातार निभा रहे हैं ऐसे युवा चेहरे संजय थपलियाल का नाम भी आजकल सोशल मीडिया में चर्चाओं में हैं।
मालूम हो कि संजय थपलियाल राजनैतिक क्षेत्र में अपनी अच्छी पकड़ रखतें हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से काम करवाने का संजय को अच्छा अनुभव है अब इसी प्रखरता को देखते हुये संजय थपलियाल का नाम चर्चाओं में है और लोगों की उम्मीदें भी है कि संजय काम कर सकता है और क्षेत्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
जानकारी के मुताबिक विगत वर्षों में उनके द्वारा अपने ग्राम पंचायत में गणेश जोशी के प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी रहते हुए पंचायत भवन, बारात घर, रसोई घर जैसे बड़े बड़े कार्य करवाए गए। साथ ही खाबला एवं मानडगांव में बारात घर कलोगी एवं बजलाड़ी में पंचायत भवनों का मरम्मत कार्य करवाए गए।
क्षेत्र में एकमात्र राजकीय इंटर कॉलेज को उस दौरान अटल उत्कृष्ट विद्यायल करवाने में उनकी मुख्य भूमिका निभाई गई। अनेकों गांवों में जिला योजना के माध्यम से विकास कार्य स्वीकृत करवाने में उनकी महत्वपूर्ण रही। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से अनेकों परिवारों को आर्थिक सहायता दिलवा चुके हैं।
क्षेत्र का आम जनमानस भी संजय थपलियाल को एकमन से सक्रिय राजनीति में देखना चाह रहा है। युवाओं की पहली पसंद भी संजय थपलियाल मानी जा रही है।
भाजपा नेता संजय थपलियाल ने इस चर्चाओं के गर्म बाजार पर बताया कि यदि आम जनता का साथ मिला तो वह अवश्य चुनाव लडे़गें और आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
अब पंचायत चुनाव में यदि आरक्षण में सब ठीक-ठाक रहा था तो संजय थपलियाल को युवाओं का साथ भरपूर मिलने की उम्मीद है।
संजय थपलियाल के नाम से राजनैतिक गलियारों में हलचल है और उनके समर्थकों में उत्साह भी है, संजय थपलियाल पिछले एक दशक से अधिक समय से लोगों के बिच सक्रिय हैं और लगातार समाजसेवा नि: स्वार्थ कर रहें हैं।

