Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में हरिद्वार के एक टैम्पो ट्रेवल्स चालक की मौत, वाहन में मिला मृत, पढ़े पूरी खबर….

बड़कोट। सरुखेत में एक चालक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी मिलते ही उक्त चालक को सी एच सी बड़कोट लाया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मालूम हो कि नगर पालिका बडकोट के सरुखेत में श्रदालुओं को यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए हरिद्वार से आये एक टैम्पो ट्रेवल्स की वाहन में मौत हो गयी। चालक द्वारा शनिवार की रात्रि को श्रदालुओं को एक होटल में ठहरा दिया अपने आप टैम्पो ट्रेवल्स में ही सो गया ,सुबह जैसे ही श्रदालु धाम की यात्रा को तैयार हुए और चालक को चलने के लिए वाहन के पास गये काफी देर आवाज देने के बाद कोई जबाब नही मिला तो श्रदालुओं ने वाहन खोलकर भीतर देखा तो चालक मृत पाया गया जिसके बाद स्थानीय लोगो व श्रद्धालुओं ने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी ।उक्त चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अंगद राणा ने बताया कि सरुखेत से 108 की मदद से पहुँचे चालक मृत हो चुका था, पुलिस को अज्ञात चालक की सूचना दे दी गयी ,आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी।
थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि अभी तक उक्त चालक की सूचना अज्ञात है शिनाख्त के साथ पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा ।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

विधानसभा सत्र:यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने उठाया जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायतों में व्याप्त भ्र्ष्टाचार का मुद्दा

admin

उत्तरकाशी:सैंज के पास वाहन दुर्घटना, महिला सहित दो घायल

admin

कार्रवाई।चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी,पुरोला पुलिस द्वारा 02 और नशा तस्कर गिरफ्तार, ₹2.7 लाख कीमत की स्मैक बरामद…… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page