Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

खबर असरदार।प्रधानमंत्री फसल बीमा को भारी अनियमितता को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने खबर का लिया संज्ञान और दिये आवश्यक निर्देश.. पढ़ें।

 

 

 

 

देहरादून/अरविन्द थपलियाल। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2023-24 के किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों को फसल बीमा भुगतान में हो रही देरी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने फसल बीमा भुगतान में देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। उन्होंने सचिव कृषि को मुआवजा वितरण में हुई देरी के कारणों की जांच के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारीगण पूरी गंभीरता से कार्य करें ताकि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके। कृषि मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसानों को उनका हक समय पर मिले और भविष्य में इस प्रकार की समस्या न हो यह सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक में सचिव कृषि एसएन पांडे, डॉ रतन कुमार, महेंद्र पाल, बीमा कंपनी से विपुश डिमरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे और वही मामले पर भाजपा नेता संजय थपलियाल ने बताया कि कृषि गणेश जोशी द्वारा ली गई बैठक काश्तकारों के पक्ष में थी और अवश्य बीमा कंपनी संज्ञान लेगी।

Yamunotri express news portal लगातार फसल बिमा से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है जिसका समय समय पर संज्ञान भी लिया गया और आज 04फरवरी को समाचार पोर्टल को जैसे ही यह जानकारी अवगत हुई तो खबर प्रकाशित होने के कुछ घंटे बाद कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों की बैठक ली और मामले का संज्ञान लिया और जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया 16 वें हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरादोत्सव मेले का उद्घाटन

admin

उत्तरकाशी में विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर का हुआ आयोजन, शिविर में आमजन को उनके विधिक अधिकारों,सरकारी योजनाओं एवं न्याय तक आसान पहुंच के प्रति जागरूक किया गया…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी पंहुचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल प्रोद्योगिकी संस्थान बौन में विज्ञान दिवस पर की शिरकत छात्र/ छात्राओं को दिया यह मंत्र.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page