Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

पीएम मोदी का जनपद उत्तरकाशी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में डीएम ने लिया जायजा… पढ़ें।

 

 

उत्तरकाशी।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज हर्षिल क्षेत्र का दौरा किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रधानंमत्री के भ्रमण को लेकर की जा रही तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और गुणवत्ता व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़े सुरक्षा इंतजामों के संबंध में भी विचार-विमर्श कर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया और अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का इस माह गंगा जी की शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा एवं सीमांत क्षेत्र के वाईब्रेंट विलेज- हर्षिल का भ्रमण करने की संभावना है। प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण से जुड़े इंतजामों को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं और मुखवा-हर्षिल क्षेत्र में अनेक कार्य कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर हर्षिल सहित आस-पास के अन्य हेलीपैड को चाक-चौबंद करने के साथ ही हैलीपैड से लेकर मुखवा तक की सड़कों को सुधारने का काम किया जा रहा है। बगोरी हैलीपैड तक सड़क बनाने के साथ ही गंगोत्री मार्ग से सटे युकाडा हेलीपैड तक सड़क की पेंटिंग एवं अनुरक्षण के अनेक कार्य संपन्न कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के स्वागत में हर्षिल में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए उद्यान विभाग के परिसर में समतलीकरण व सौंदर्यीकरण सहित अनेक स्थानों पर पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। मुखवा में गंगा मंदिर एवं आस-पास के घरों को प्रधानमंत्री की आगवानी के लिए सजाया-संवारा जा रहा है। मुखवा में मंदिर के लिए पैदल मार्ग के सुधार, सीढियों के निर्माण के साथ ही पार्किंग का भी निर्माण कार्य प्रगति पर है। बिजली व पानी की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए भी इस क्षेत्र में कार्य कराए जा रहे हैं और सोलर हाईमास्ट लाईट्स एसवं स्ट्रीट लाईट्स स्थापित कराई जा रही हैं। सफाई एवं जन-सुविधाओं को लेकर भी क्षेत्र में अनेक कार्य कराए जा रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की कमान खुद जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अपने हाथों में ले रखी है। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल एवं मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल सहित अन्य अधिकारियों की टीम के साथ आज फिर से हर्षिल क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गंगोत्री मार्ग व बगोरी स्थित हैलीपैड का निरीक्षण कर लोनिवि व बीआरओ के अधिकारियों को सड़कों के अनुरक्षण एवं नव निर्माण के कार्यों को अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने हर्षिल स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के लिए वैकल्पिक पैदल मार्ग का निर्माण किए जाने और कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं व सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी अधिकारियों से विचार-विमर्श कर जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थलों पर निरीक्षण कर हर्षिल-बगोरी में बनाई जा रही वीआईपी पार्किंग में प्रवेश व निकास की अलग-अलग व्यवस्था रखने तथा आम आगंतुकों के लिए गंगोत्री राजमार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुखवा में निर्माणाधीन पार्किंग तथा मंदिर के लिए बनाए जा रहे पैदल मार्ग का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मीडिया सेंटर, प्रदर्शनी, माउंटेन बाईक व एटीआर रैली तथा ट्रैकिंग अभियान के फ्लैंग ऑफ जैसी विभिन्न गतिविधियों को लेकर उपयुक्त इंतजाम करने तथा सुरक्षा हिदायतों का भी पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान हेलीपैड से लेकर हर्षिल-मुखवा तक स्वागत गेट एवं सजावट के अन्य कार्य कराने की भी व्यवस्था की जाय। जिलाधिकारी ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारियों व कूड़ा ले जाने हेतु वाहन की तैनाती करने, जगह-जगह पर कूड़ादान स्थापित करने, टायलेटस की स्थापना करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को लेकर हर्षिल स्थित सैन्य बटालियन 14 राजपूताना राईफल्स के ले.कर्नल हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारियों से भी विचार-विमर्श किया।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी ने मुखवा गांव का भ्रमण कर सौंदर्यीकरण, व्यू-प्वांईट निर्माण सहित अन्य कार्यों का कार्यदायी विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार से निरीक्षण किया तथा मंदिर समिति के पदाधिकारियों व ग्रामीणों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़े अनेक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि हरीश पांगती, स्वजल परियोजना के पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा, रीप के परियोजना प्रबंधक कपिल उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी जिले में पंचायत चुनाव को लेकर 2024आपत्तियां आमंत्रित और 17आगस्त तक होगा आपत्तियों का अंतिम प्रकाशन… पढ़ें

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। पंचायतों का कार्यकाल समाप्त जिलाधिकारी ने जनपद उत्तरकाशी में डीएम ने नियुक्त किये प्रशासक… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी: विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीएम ने ली अधिकारियों व ग्राम प्रधानों की बैठक

admin

You cannot copy content of this page