Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

कर्णप्रयाग महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में हुआ श्रमदान.. पढ़ें।

 

 

 

 

 

कर्णप्रयाग।डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने नववर्ष के अवसर पर एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया। जिसमें स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार से सड़क तक और निकटवर्ती देवतोली क्षेत्र में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान झाड़ियां काटी गईं, पॉलिथीन व अन्य कचरा एकत्रित कर उसे निस्तारित किया गया।

स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए उनसे प्लास्टिक कचरे को सार्वजनिक स्थानों या नदी में न फेंकने की अपील की। इसके साथ ही, उन्हें स्वच्छता के लाभों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के जरिए एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया।

यह शिविर एनएसएस वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रावती टम्टा व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिना नौटियाल, डॉ. चंद्रमोहन जन्स्वान के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

Related posts

कल “गरीब कल्याण सम्मेलन”-सबसे बड़े एकल-कार्यक्रम में प्रधानमंत्री लाभार्थियों से बातचीत करेंगे, पढ़े पूरी खबर….

admin

भाजपा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार परशुराम जगुडी़ को बनाया महामंत्री और मीनाक्षी रौटा को जिला मंत्री और दिनेश बेलवाल को जिला सोशल मीडिया संयोजक… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बिरजा इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,27 बालिकाओं को साईकिल योजना के बांटे चैक।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page