Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

नगर निकाय चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर डो टू डोर प्रचार करने में बढी प्रत्याशियों की दिलचस्पी.. पढ़ें।

 

 

बड़कोट। नगर पालिका और नगर पंचायतों में हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार ने जोर पकड़ लिया है।
नगर पंचायत चुनाव नौगांव में निर्दलीय प्रत्याशी यशवंत कुमार ने डोर टू प्रचार कर मतदाताओं से वोट की अपील की और इसी कड़ी में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी भी अपना प्रचार कर रहे हैं।
यशवंत कुमार ने बताया कि उन्हे नगर पंचायत नौगांव की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और लोग भारी संख्या से समर्थन में जुट रहे हैं।
यशवंत कुमार नौगांव विकासखण्ड के पूर्व ब्लाक प्रमुख हैं और सादगी भरा जीवन जीतें हैं और भाजपा के संघ से जुड़े थे लेकिन भाजपा से टिकट कटने से वह अब पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
नगर पंचायत नौगांव में मतदाताओं की माने तो अब टक्कर जिसकी भी होगी यशवंत कुमार से होगी इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि निर्दलीय प्रत्याशी अब राष्ट्रीय पार्टीयों को बड़ी चुनौती देकर मुसीबत खड़ी कर टिकट बांटने वाले नेताओं की साक दाव पर लगी है।
अब देखना यह होगा कि आखिर समय तक कौन किसको मात देता है यह देखने वाली बात होगी।

Related posts

बड़ी खबर :उत्तरकाशी का सोमेश पंवार बना “प्लान इंडिया डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया”का टॉपर

Jp Bahuguna

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने दिलाई भाजपा को प्रचंड जीत: महाराज

admin

उत्तरकाशी :नशा मुक्ति पर जनचेतनात्मक पेटिंग्स बनाने एवं स्कूलों में ड्रग्स वारियर्स को को कप्तान  द्वारा किया गया पुरस्कृत

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page