Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

उपलब्धि।समाजसेवी और भाजपा नेता डॉक्टर कपिल देव रावत पर आधारित पुस्तक संघर्ष की बात चिट्ठी पत्री का हुआ विमोचन सामाजिक जन सरोकारों से जुड़ी हस्तियां बनी साक्षी… पढ़ें।

 

 

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।जनपद उत्तरकाशी में युवाओं के प्रेरणास्रोत जो पिछले 12 वषों से समाज सेवा से जुड़े डॉ कपिल देव रावत की पुस्तक पुस्तक संघर्ष की बात चिठ्ठी पत्री के साथ का लोकपर्ण किया गया है।

रविवार को स्वo बुद्धि सिंह रावत राजकीय इण्टर कॉलेज बड़कोट में नगरपालिका बड़कोट के युवा समाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता डॉ कपिल देव रावत की पर आधारित पुस्तक संघर्ष की बात चिठ्ठी पत्री के साथ का लोकपर्ण किया गया है। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केदार सिंह रावत,डॉ स्वराज विद्वान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत, प्रोफेसर रूकम सिंह असवाल डॉ कपिल देव रावत, जयपाल सिंह रावत आदि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि डॉ कपिल देव रावत के संघर्ष की प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस दौरान डॉ कपिल देव रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

आपको बता दें कि इस पुस्तक लेखक वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पंचोली है उन्होंने इस पुस्तक में डॉ कपिल देव रावत की संघर्ष की गाथाओं को परिभाषित किया है ।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए

नगरपालिका बड़कोट में पिछले 12 वर्षों से डॉ. कपिल देव रावत लगातार यहां के ज्वलंत मु्द्दों को सेवा और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पत्रों के माध्यम से सत्ता और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहे है। इससे पूर्व किशोरी लाल द्वारा रचित डॉ कपिल देव रावत आधारित गीत का भी लोकार्पण किया है।मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पंचोली ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जशोदा राणा, जयपाल सिंह , महिपाल सिंह असवाल, अबल चंद कुमाई, सीता राम गौड़, शक्ति प्रसाद सेमवाल,प्रदीप जयाडा,हिमांशु राणा ईo रमेश एवं सभी देवी-देवता के मुख्य माली, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे है।

Related posts

उत्तरकाशी:बड़कोट तहसील के धारमण्डल क्षेत्र में ओलाबृष्टि, किसानों की फसलों को भारी नुकसान

admin

उत्तराखण्ड की बड़ी खबर…. 50 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए,

admin

विधानसभा चुनाव:सूबे की हॉट सीटों पर खानी पड़ी दिग्गज राजनीतिक खिलाड़ियों को शिकस्त

admin

You cannot copy content of this page