Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने किया यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग का भ्रमण और सरल व सुगम यात्रा के दिये जरुरी निर्देश…. पढ़ें।

 

 

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।आगामी चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल लगातार तैयारियों में जुटी हैं, आज 11.12.2024 को उनके द्वारा यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया, आगामी चारधाम यात्रा-2025 के दृष्टिगत यात्रा व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने हेतु सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये, यमुनोत्री यात्रा रुट पर संवेदनशील व भू-स्खलन प्रभावी क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण करते हुये सुरक्षा के दृष्टि से वहां पर समुचित उपाय करने हेतु योजना बनाई गयी। खरसाली (खशीमठ) में पहुंचकर उनके द्वारा मां यमुना जी के दर्शन कर तीर्थ पुरोहितों व यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर चारधाम यात्रा के सरल, सुगम व बेहतर संचालन हेतु सुझाव लेते हुये यात्रा व पुलिस व्यवस्थाओं पर चर्चा-परिचर्चा की गयी। यात्रा मार्ग पर पडने वाली पुलिस चौकियों का निरीक्षण करते हुये वहां पर पुलिस जवानों हेतु मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये। यात्रा मार्ग पर संकरे स्थानों पर यातायात के सुरक्षित व सुचारु आवागमन हेतु ठोस रणनीति तैयार किये जाने के साथ ही पार्किंग व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जरुरी हिदायतें दी गयी। यात्रा सम्बन्धी कमियों को समय से पूर्ण करने हेतु यात्रा से जुड़े अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पत्राचार करने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, थानाध्यक्ष बडकोट श्री दीपक कठैत, उ0नि0 यातायात विरेन्द्र पंवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

त्यूणी अग्निकांड अपडेट:-डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, ढाई से नौ साल की मासूम बच्चियां थी जान गवाने वाली

admin

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस.चौहान को गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान से सम्मानित,पढ़े पूरी खबर…..

admin

उत्तरकाशी:नौगांव में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने की व्यापार मंडल , टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी

admin

You cannot copy content of this page