Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून नैनीताल राजनीति राज्य उत्तराखंड

विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर भारत को और अधिक शक्ति प्रदान करने का कार्य करेगा आम बजट:-प्रकाश रावत

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून/नैनीताल

 

 

 

आज पेश किये गये बजट पर चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस बजट में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास को सार्थक करने का कार्य किया है उन्होंने कहा कि ये बजट भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था का आधार बनेगा व विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर भारत को और अधिक शक्ति प्रदान करने का कार्य करेगा।

बजट में मध्यम आर्य वर्ग को आम कर में दी गयी राहत व वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओ, किसानो के लिए दिये गये प्रावधानों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि बजट सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही है व देश की प्रगति में लाभकारी सिद्ध होगा। कृषि से जुड़े स्टार्ट अप्स को प्राथमिकता देना किसानो के साथ-साथ युवा उद्यमियों के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में नये नर्सिंग कालेजों की स्थापना, चिकित्सा अनुसंधान को प्रोत्साहित करने की योजना से स्वास्थ्य सेवाए सर्वसुलभ होने के साथ-साथ, आम जनमानस को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने की मंशा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। आज का बजट आम जनमानस के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को दर्शाता है।

Related posts

बड़ी खबर। उत्तराखंड में पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट तेज निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली तैयार करने के निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने किया स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक में भाजपा का परचम तय, 12 निदेशक निर्विरोध चुने जाएंगे… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page