Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई।नशे के खिलाफ पुलिस सख्त उत्तरकाशी पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ नेपाली मूल के दो तस्करों को किया गिरफ्तार… पढ़ें।

पुरोला/ अरविन्द थपलियाल।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे नशे के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अवैध नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुये पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये डामटा से 1 किमी0 आगे नैनबाग की तरफ पुलिया के पास से राहुल बुढामगर एवं प्रकाश मगर नामक दो नेपाली मूल के युवकों को क्रमशः 4.02 ग्राम व 2.76 ग्राम (कुल 6.78 ग्राम) अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों युवकों के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

Related posts

बड़कोट बाल शिक्षा सदन 10वें के छात्र/ छात्राओं का भव्य विदाई समारोह।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:सीडीओ ने ली जिला, राज्य, केंद्र एवं वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश

admin

उत्तरकाशी :भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने किये छात्र संघ चुनाव को प्रत्याशी घोषित

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page