Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का हो जल्द समाधान: डीएम

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों एवं शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने
कहा है कि सभी अधिकारी रूटीन बनाकर सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर नियमित रूप से लॉगइन करते रहें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रकरण 36 दिनों से अधिक लम्बित न रहे।
जिलाधिकारी ने विभागो में लम्बित मामलो की समीक्षा करते हुए पेयजल निगम,जल संस्थान, लोनिवि आदि विभागो के अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने की हिदायत देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से कॉल कर उनकी शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी दें। अगर कोई मामला विभागीय स्तर का नही है तो उसको सम्बंधित स्तर पर स्थानांतरित करे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय किशन, प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी डीपी बलूनी, अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक, पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति एवं कॉकटेल का विरोध करने के लिए लिया गया संकल्प

admin

पुलिस की बडी कार्रवाई।मोरी में 3 किलो 4 ग्राम चरस के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने टीम को 5हजार रूपये का दिया ईनाम।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने की सेवा का अधिकार आयोग के स्तर पर संचालित कार्यक्रमों एवं प्रक्रियाओं की समीक्षा बैठक

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page