Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव खेल देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चकराता महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर ग्राम ठाणा में शुरू

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता/देहरादून

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम ठाणा में शुक्रवार से हो गया। शिविर के उद्घाटन के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर केएल तलवाड़ ने शिविरार्थियों को शिविर सफलता की अग्रिम शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस से जुड़ा प्रत्येक विद्यार्थी निस्वार्थ भाव से सेवा करता है।

कार्यक्रम अधिकारी डा.कुलदीप चौधरी ने शिविरावधि में किये जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। बताया कि शिविरावधि में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ बौद्धिक व जनजागरण के कार्यक्रम भी प्रमुखता से आयोजित किये जायेंगे। इस मौके पर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व जौनसारी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति भी दी। शिविरार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु अर्जुन दत्त जोशी,मोहर सिंह चौहान, अजवीर चौहान, राजेंद्र जोशी,डा.सुनील कुमार, डा.संजीव शर्मा,डा.सीमा पुंडीर, डा.नरेश चौहान, डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.सुमेर चंद,अंकुर, अंजली,शफीक,अर्जुन व विनोद सहित शिविरार्थी मौजूद रहे।

Related posts

आपका नाम मतदाता सूची पर है और आपका फोटो पहचान पत्र जारी नहीं किया गया तो यह होंगे आवश्यक दास्तावेज।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :एस ओ पी के अनुपालन के अनुसार ही खुलेंगे विद्यालय:डीएम

admin

उतराखंड राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवियों ने गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में किया प्रतिभाग .. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page