Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था ।गृभगृह में विराजे धयेश्वर नाग महाराज श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद… पढ़ें।

नौगांव/अरविन्द थपलियाल। मुंगरसन्ति क्षेत्र के आराध्य देव धयेश्वर नाग महाराज आज एक वर्ष के लिये अपने गृभगृह में विराजमान हो गये।
धयेश्वर नाग महाराज दारसौं थान से अपने सैकड़ों भक्तों के साथ ढोल बाजे के साथ मूल थान थोंलिका पंहुचे जहां महाराज का भव्य स्वागत हुआ और गांव की लगभग दो सौ ध्याणियों ने महाराज को सोने की माला भेंट की और भेंट और भीम महाराज को सोने की तस्तरी भेंट की और अपने पौराणिक परिधानों के साथ देव डोली के साथ नृत्य किया।
मालूम हो कि धयेश्वर नाग महाराज का थोलिंका गांव को मूल थान माना जाता है और एक वर्ष तक महाराज अब अपने थोलिंका थान में रहेंगे।
बतादें की धयेश्वर नाग महाराज के थोंलिका थान के अलावा दो और थान हैं जो कफनौल और दारसौं है और महाराज वहां बारी बारी से विराजतें हैं।
आज बुधवार को थोलिंका थान में धयेश्वर नाग महाराज का भंडारदू कार्यक्रम संपन्न हुआ और विशाल भंडारा ग्राम पंचायत की तरफ से किया गया और इस बिच धयेश्वर नाग महाराज के गानें का विमोचन हुआ जिसमें थोंलिका निवासी युवा गायक अमीत राणा ने अपने स्वर दिये और यह गाना वहां पर पंहुचे श्रद्धालुओं को खूब पसंद आया।
धयेश्वर नाग महाराज से भंडारदू में पंहुचे श्रद्धालुओं ने महाराज से मन्नत मांगी और धयेश्वर नाग महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया।
धयेश्वर नाग महाराज के भंडारे के अवसर पर धयेश्वर नाग माली रामप्रकाश थपलियाल,ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती कुलवंती राणा, मंदिर समिति अध्यक्ष चंद्रमोहन पंवार,मालचंद राणा,नैन सिहं राणा, सुरेंद्र सिंह रावत,लुदर सिंह, मायाराम,और अतरा देवी,असरूफी देवी,उजला देवी,गुलाबी देवी, सुलोचना देवी सहित 200बुजुर्ग महिलायें और अविवाहित बेटियां मौजूद रही।

Related posts

Big ब्रेकिंग …उत्तरकाशी और बड़कोट में भूकंप के झटके ..पढ़े खबर….….

admin

उत्तरकाशी:जिला अस्पताल में संचालित डायलिसिस मशीनों से सोलह रोगी ले रहे हैं निशुल्क सवस्थ लाभ:सीएमओ

admin

उत्तरकाश:मुख्य सचिव ने ग्राम रैथल एवं हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण कर पर्यटन विकास संबधी कार्यों का जायजा लिया

admin

You cannot copy content of this page