Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राज्य उत्तराखंड

देहरादून:जोगीवाला में बैठकी होली का मधुर संगीत से हुआ आगाज

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

राजधानी दून के जोगीवाला क्षेत्र की आवासीय कालोनियों में शनिवार से बैठकी होली का दौर शुरू हो गया। सर्वप्रथम जे सी पंत के घर पर महिलाओं ने कुमाऊं की इस परंपरा का शुभारंभ किया। पारंपरिक वेशभूषा धारण कर महिलाओं ने एक-दूसरे पर गुलाल का तिलक लगाकर भजन- कीर्तन कर मंगल गीत गाये। प्रेम-भाईचारे के त्यौहार के इस वातावरण में गुजिया से एकदूसरे का मुंह मीठा कराया गया।

होली के मुख्य दिन से पूर्व तक यह परंपरा कालोनी के विभिन्न घरों में चलती रहेगी। आर के पुरम के संरक्षक केशर सिंह ऐर ने बताया कि उनकी कालोनी में 18 मार्च को सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम के उपरांत भोज का आयोजन भी किया जायेगा। कालोनी निवासी सीनियर फिजिशियन डा• एस•डी• जोशी,श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा•महाबीर रावत और चकराता महाविद्यालय के प्राचार्य डा• के• एल• तलवाड़ ने होली के दिन हर्बल रंगों के प्रयोग की सलाह दी है।

Related posts

ब्रेकिंग। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी काश्तकारों में जगी आस… देखें।

Arvind Thapliyal

सीबीएससी बोर्ड की जगह उत्तराखंड बोर्ड में मर्ज का प्रस्ताव पारित,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

पौराणिक परंपरा और पर्यटन का संगम बना “बेलक जौराई बुग्याल पर्यटन मेला-2026”: पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया प्रतिभाग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page