Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

शोक। उत्तरकाशी जिले का लाल सेना में शहीद क्षेत्र में शोक की लहर।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद का लाल लद्दाख सीमा पर शहीद हो गया है।सेना के जवान की शहादत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है,तथा गांव व क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है। भारतीय सेना में लेह-लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तरकाशी जिले के तहसील बड़कोट सरनौल गांव का लाल श्रवण चौहान की अचानक तबियत से दर्दनाक मौत हो गई है जिससे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
बता दें कि श्रवण कुमार चौहान पुत्र शूरवीर सिंह चौहान भारतीय सेना की 14वीं बटालियन में लेह -लद्दाख बोर्डर में तैनात थे। गुरुवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने से सेना ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया है।
उनके शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचा है। चंडीगढ से भारतीय सेना के एंबुलेंस से सड़क मार्ग होते उनके पैतृक गांव सरनौल पार्थिव शरीर लाया जा रहा है। श्रवण के दो भाई अन्य भी भारतीय सेना में तैनात है।उनके माता पिता गांव में खेतिबाड़ी का कार्य करते है।शहीद श्रवण 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 27 वर्षीय श्रवण के शहीद होने की सूचना पर गांव व क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।श्रवण अविवाहित था।

Related posts

जिला पंचायत वार्ड का चहुंमुखी विकास हमारा विजन:नेहा थपलियाल

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:गेहूं पीसने आटा चक्की गया युवक उफनते गदेरे में बहा, शव बरामद

admin

सीएम आवास में मुख्यमंत्री का जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित

admin

You cannot copy content of this page