Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विनम्र श्रद्धांजलि। भारत माता के लाल श्रवण को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई।

बड़कोट /अरविन्द थपलियाल। लेह लद्दाख में गुरुवार को शहीद हुए सरनौल गांव निवासी जवान श्रवण सिंह चौहान को उनके पैतृक घाट गंगानी में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। सैनिक श्रवण सिंह चौहान पुत्र शूरवीर सिंह चौहान वतन की रक्षा करते गुरुवार को लेह लदाख में शहीद हो गए थे, जिनका पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ शुक्रवार शाम को उनके पैतृक गांव सरनौल पहुंचा। जहां दिन से ही जवान के घर मे क्षेत्र के लोगों का जुटना शुरू हो गया और सैकड़ों की संख्या में अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
लेह लदाख में गुरुवार को सैनिक श्रवण चौहान शहीद हो गया था, जिनके सेना द्वारा उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सारनौल पहुंचा तथा शनिवार को उनके पैतृक घाट गंगानी में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अंतिम विदाई में उनके पैतृक गांव सरनौल तथा पैतृक घाट गंगानी में सैकड़ो की संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे। गंगानी में सेना के जवानों को ने शहीद को अंतिम सलामी दी तथा सभी ने यहां शहीद के पार्थिव शरीर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम विदाई में यमुनोत्री विद्यायक संजय डोभाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला, थानाध्यक्ष दीपक कठैत शहीद के पिता शूरवीर सिंह चौहान सहित सेना के अधिकारी, जवान एवं क्षेत्र में गणमान्य लोगों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

Related posts

राज्य सरकार द्वारा नई व्यवस्था डिसेंट्रलाइज्ड कोविड केयर सिस्टम लागू ,शहरी के साथ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी लागू होगी ….पढ़े पूरी खबर

admin

उत्तरकाशी :तटेश्वर महादेव 23 जुलाई से केदारनाथ -बद्रीनाथ धाम  की यात्रा पर

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता को सीओ के नेतृत्व में पुलिस,फायर सर्विस, एसडीआरएफ का पैदल मार्च

admin

You cannot copy content of this page