Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय द्वारा फतेहपुर टांडा में होगा वृहद कार्यक्रम का आयोजन… पढ़ें।

डोईवाला(देहरादून) 21 जून को आयोजित होने वाले महिला सशक्तीकरण को समर्पित 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व आयोजित योग जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 15 जून 2024 को स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवम् हिमालयीय आयुर्वेद कॉलेज डोईवाला द्वारा प्रथम योग शिविर का आयोजन ग्राम कालूवाला बड़ोवाला, निकट भंडारी चौक में किया गया।
शिविर में गांव के 35 बच्चों एवं युवाओं ने भाग लिया। शिविर की व्यवस्थाओं में ग्राम प्रधान पंकज रावत एवं सत्यपाल सिंह रावत ने सहयोग प्रदान किया। शिविर में स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक पीजी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के योग विभाग के शिक्षकों एवं छात्रों ने ग्राम वासियों को योग का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर डॉक्टर विपिन कुमार भट्ट विभागाध्यक्ष, योग विज्ञान विभाग, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय ने कुलपति प्रो.के. एन. जेना कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जिसके माध्यम से मनुष्य अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करता है उन्होंने सलाह दी की हम सभी को प्रतिदिन योग का अभ्यास करना चाहिए।
शिविर में हिमालयीय आयुर्वेदिक पीजी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग के योग शिक्षक डा. आशीष डोभाल एवम् संस्था के छात्र गौरव कृषाली, एकता रावत, वैष्णवी, कल्पना, रिया, अंजलि नेगी, गोपाल, मोहित, आकाश आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर संस्था द्वारा योग संबंधित विवरणिका का भी वितरण किया गया। 21 जून को संस्था के फतेहपुर टांडा स्थित परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 6 बजे से मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related posts

केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ी में 18 साल से सेवा दे रहे एक संविदा कर्मचारी को हटाए जाने का मामला,पढ़ो पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

विशेष।बजीर / इतिहासकार पं. हरि कृष्ण रतूड़ी की आज 91 पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि… पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:64 मिश्रित परीक्षा केंद्रों पर होंगी बोर्ड परीक्षायें

admin

You cannot copy content of this page