Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नगर पालिका बड़कोट में पेयजल समस्या को लेकर क्रमिक अनशन जारी…. पढ़ें।

बड़़कोट।जनपद के नगर पालिका बड़कोट में भीषण पेयजल किल्लत से परेशान नगर वासियों का धरना जारी है। मंगलवार को वार्ड नं 2 सहित नगर पालिका की दर्जनों महिलाओं ने धरना स्थल पर पहुँचकर अपना समर्थन देते हुए सरकार से पम्पिंग पेयजल योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति कि मांग की।
मालूम हो कि पालिका क्षेत्र के सातों वार्ड के नगरवासी लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। नगरवासी यमुना तिलाड़ी से पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किए जाने की मांग कर रहे हैं और 06 जून 2024 से बड़कोट तहसील स्थल पर क्रमिक धरना जारी है।
6 साल से यमुना नदी से पम्पिंग पेयजल योजना की स्वीकृति की मांग करते आ रहे है। जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल सहित नगरवासियों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डो के नगरवासी पेयजल संकट से जूझ रहें है। यहां के लिए यमुना नदी से पम्पिंग योजना स्वीकृत हो।आज धरना देने वालों में भगवती रतूड़ी,जयेन्द्र चौहान,चतर सिंह,विजय प्रकाश बधानी,प्रेम देई,यशवंत सिंह,जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,पूर्ण सिंह रावत, अजय सिंह रावत,शान्ति टम्टा, सुमन रावत,नरोत्तम रतूड़ी,सत्य प्रसाद नौटियाल, ताजाराम सिंह,त्रेपन असवाल, विजय सिंगज, जय सिंह,शान्ति बेलवाल,विजय असवाल, अनूप नौटियाल,संजय अग्रवाल,भागदास,लक्ष्मी रावत,शुषमा रतूड़ी,कमला, सरला, हंसपाल विष्ट,जयन्द्री ,मुन्नी देवी,गीता बहुगुणा,नीरज रावत, रोहन चौहान, आलोक ,श्याम चौहान,राम प्रकाश सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

पांच साल के कार्यकाल में नगर पंचायत नौगांव का हुआ चहुमुखी विकास:शशी मोहन राणा।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:घायल व चोटिल जानवरों के हमदर्द हैं पत्रकार-समाजसेवी थपलियाल, अब तक करवा चुके हैं डेढ़ दर्जन से अधिक जानवरों का उपचार

admin

सुब्रमण्यम स्वामी ने हरिद्वार में बर्खास्त कार्मिकों के पक्ष में की प्रेस वार्ता,कर्मियों को बर्खास्त करना भारतीय संविधान के आर्टिकल 14 का उल्लंघन

admin

You cannot copy content of this page