Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट पंपिंग योजना की स्वीकृति के लिये प्रदर्शन मुख्य चौराहे पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी नहीं पंहुचे प्रभारी मंत्री… पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।बड़कोट को पानी दो ,पम्पिंग पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति दो की मांग थमने का नाम नही ले रही है। यमुनोत्री धाम के दर्शन को पहुँचे शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का वापसी के समय नगरवासी बड़कोट बाजार में ज्ञापन देने का इंतजार कर रहे थे लेकिन नगरवासियों को निराशा हाथ लगी,प्रभारी मंत्री राजगढ़ी मार्ग से नौगाँव लाखामण्डल निकल गए जिससे आक्रोशित नगरवासियों ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग के मुख्य चौराहे पर सांकेतिक चक्काजाम कर सरकार से पेयजल पम्पिंग योजना की जल्द धनराशि स्वीकृति की मांग की है।
नगर वासियो ने जाम के दौरान सिर्फ बड़कोट को पानी दो और पेयजल पम्पिंग योजना के लिए धनराशि स्वीकृत करो के नारे बाजी के साथ प्रदर्शन किया।
आपको बताते चले कि नगरवासी 6 जून से तहसील परिसर में क्रमिक धरने पर बैठे हुए है।नगर पालिका वासी भीषण पेयजल संकट से लम्बे समय से जूझ रहे है। सोमवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के माध्यम से आंदोलनकारी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर जल्द कार्यवाही की उम्मीद में चार घण्टे तक मुख्य चौराहा पर इंतजार करते रहे लेकिन मंत्री श्री अग्रवाल को राजगढ़ी,गडोली मोटर मार्ग से नौगाँव ले गए जिसके बाद आंदोलनकारी आक्रोशित होकर सड़क पर बैठ गए और सांकेतिक जाम लगाकर सरकार से जल्द पेयजल पम्पिंग योजना के लिए धनराशि स्वीकृति की मांग की।

जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, सरपंच अजय रावत,अब्बल चन्द कुमाई, बलबीर असवाल, नरोत्तम रतूड़ी,सत्य प्रसाद नौटियाल, ठकुरी देवी, सुनीता चौहान, ललिता भंडारी, ममता देवी, सुमन चौहान,संजय अग्रवाल,सोबन राणा, राजाराम जगूड़ी, दिनेश रावत,कामेश,सचिन ,पवन ,किशनपाल,राजेन्द्र रावत ,कपिल राणा,नीरज रावत, रोहन चौहान, ,मोहित, बृजमोहन, अंकित,

Related posts

नशे के कारोबार पर पुलिस नहीं लगा पा रही नकेल,आम लोगों का गुजरना हुआ दूभर

admin

उत्तरकाशी:श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ध्यानी ने किया बड़कोट महाविद्यालय का निरीक्षण

admin

21 महीने से गाय के पेट मे मरा हुआ बछड़ा (फीट्स) सफलता से निकाला बाहर। गौ सुरक्षित ,पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page