Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने विश्वजीत नेगी और उत्तरकाशी के जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील थपलियाल को बनाया सचिव । 

 

 

देहरादून/अरविन्द थपलियाल।आज राज्य अतिथि गृह के सभागार में स्टेट प्रेस क्लब के चुनाव संम्पन्न हुआ।जिसमें 13 जनपद से आये पत्रकारों ने भाग लिया।एक साल से स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे विश्वजीत नेगी के कार्यों की सरहाना करते हुए सभी लोगों ने पुनः उन्हें ही दुबारा अध्यक्ष पद के लिए चुना। उत्तराखंड के सभी जनपदों से आये पत्रककारों ने नयी कार्यकारणी के अध्यक्ष बनने पर विश्वजीत नेगी को शुभकामनाएं दी।उत्तरकाशी के पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष सुनील थपलियाल को भी सचिव पद की जिम्मेदारी मिली।

अध्यक्ष विश्वजीत नेगी ने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा।सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से जल्दी ही वार्ता की जायेगी जिसमे पत्रकारों के लिये 20 लाख का बीमा, पहाड़ी क्षेत्रों में पत्रकारिता करने वाले तहसील हो या विलोक स्तर के सभी पत्रकारों को मान्यता देना।पेंशन में सरलीकरण करवाना , सभी पत्रकारों को स्वस्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।सचिव सुनील थपलियाल ने कहा कि हमें संगठन के साथ मजबूती से खड़ा हो कर रहना है ,पहाड़ों पर पत्रकारिता करना कठिन काम है उनके हितों के लिए बढ़ चढ़ कर काम करना व सरकार से उनके हितों की रक्षा करना , संगठन पूरा प्रयास करेगा।

स्टेट क्लब के सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

Related posts

कार्रवाई।देहरादून मध्य बाजार में बनी अवैध मजारों को हटाने का सिलसिला शुरू,एक और अवैध संरचना पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर….

Arvind Thapliyal

क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। कल उत्तरकाशी पंहुचेगे सीएम धामी विभागीय योजनाओं की करेंगे समीक्षा.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page