Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बजलाडी़ थान में रूद्रेश्वर महादेव का होगा विशाल भंडारा: माली संकित थपलियाल

नौगांव/अरविन्द थपलियाल। रवांई क्षेत्र के 65गांव के आराध्य देव महाराज रूद्रेश्वर महादेव 22जून को अपने गृभगृह बजलाडी़ थान से बहार आकर अपने भक्तों दर्शन देंगे और इसके नियमित मुंगरसन्ति क्षेत्र के बजलाडी़ थान में रूद्रेश्वर महादेव के माली संकित थपलियाल की तरफ से विशाल भंडारा दिया जा रहा है।
रूद्रेश्वर महादेव के माली संकित थपलियाल ने बताया कि रूद्रेश्वर महादेव रवांई के लगभग 65गांव के आराध्य देव हैं और रूद्रेश्वर महादेव के चार थान हैं जहां महादेव बारी बारी से विराजतें हैं।
बताया कि इस समय रूद्रेश्वर महादेव अपने मुल थान बजलाडी़ में हैं और ८गते आषाढ के मूल नक्षत्र यानी 22जून‌ को शुभ लग्नानुसार रूद्रेश्वर महादेव अपने गृभगृह से अपने भक्तों को दर्शन देंगे।
मालूम हो कि रूद्रेश्वर महादेव के गृभागृह से बहार आने के अवसर पर रूद्रेश्वर महादेव माली संकित थपलियाल की तरफ से सभी भक्तों के लिये विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई और माली संकित थपलियाल ने सभी भक्तों को इस शुभ अवसर पर आमंत्रित किया है।
‌मालूम हो कि 23जून को रूद्रेश्वर महादेव पौराणिक और ऐतिहासिक मेला देवराणा में होगा जो अपनी पारंपरिक और लोक-संस्कृति के आधार पर अपनी पौराणिक विधाओं के अनुरूप होगा।
‌पौराणिक देवराणा मेला हजारों लोगों का आस्था केंद्र है और लोग इस दिन एक वर्ष से इंतजार कर रहे हैं।

Related posts

“न्याय सबके लिए”- DLSA ने लगाया बहुद्देशीय शिविर ,पहुँचे सैकड़ो फरियादी

admin

उत्तरकाशी:नगरवासियों को शीघ्र मिलेगी कार पार्किंग सुविधा

admin

रोबिन ने नेट क्वालीफाई कर बढ़ाया जिले का नाम।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page