Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:चिन्यालीसौड़ में आयोजित हुआ बच्चों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ विजय बडोनी व डॉ0 सत्येंद्र बिष्ट के सौजन्य से आज चिन्यालीसौड़ में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में देहरादून गंगोत्री चिल्ड्रन हॉस्पिटल के चाइल्ड स्पेसलिस्ट डॉ0 श्रुती बोहरा व डॉ0 के0एस0 बोहरा के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया।आज के शिविर में लगभग 50 बच्चों का परीक्षण कर उपचार किया गया ।इस अवसर पर यमुनोत्री विधानसभा से प्रत्याशी रहे मनोज कोहली ,नागणी हिटारा की प्रधान श्रीमती शशीबाला जोशी ,भाजपा मण्डल चिन्यालीसौड़ की मण्डल उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता सेमवाल ,युवा सामजिक कार्यकर्ता राजन महन्त व अंकित पंत उपस्थित रहे।
मण्डल अध्यक्ष विजय बडोनी ने जानकारी देते हुए कहा कि आगे भी समय समय पर ऐसे शिविरों का क्षेत्र में आयोजन कराया जाएगा, जिसमे क्षेत्रवासियों का देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जयेगा।

Related posts

कोरोना के साथ अतिवर्षा का तांडव, आधा दर्जन मवेशी ने तोड़ा दम, आकाशीय बिजली ने ली 40 से अधिक मवेशियों की ली जान

admin

किसानों की शाहदत का प्रतीक तिलाड़ी गोली कांड/ शहीद मेला।पढ़े इतिहास….

Team Yamunotri Express

बदहाल शिक्षा व्यवस्था। आदर्श प्राइमरी विद्यालय कफनौल में 130छात्र/छात्राओं के भविष्य पर संकट…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page