Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चारधाम यात्रा यात्रा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी उत्तरकाशी का दावा व्यवस्थित चल रही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा.. पढ़ें।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।जिले में चारधाम यात्रा सुचारू और सुव्यस्थित रूप से संचालित हो रही है। जिलाधिकारी डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज गंगोत्री यात्रा मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही हर्षिल में अधिकारियों की बैठक लेकर यात्रा से जुड़े इंतजामों को चाक-चौबंद बनाये रखने और तीर्थ यात्रियों की सहायता व सुविधा के लिए निरंतर तत्परता से जुटे रहने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने धामों व यात्रा पडावों पर यात्री सुविधाओं व सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निरंतर निगरानी रखने और इस बारे में हर दिन नियमित तौर पर रिपोर्ट देने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिये सभी विभाग व संगठन निरंतर समन्वय बना कर कार्य करें।
जिलाधिकारी ने हर्षिल में सीमांत क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों के साथ भी बैठक कर वाइब्रेंट विलेज के विकास सर संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकिशन, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
आज सायं तक यमुनोत्री में 12800 तथा गंगोत्री में 21791 तीर्थयात्री पहॅुंचे। कपाट खुलने के बाद से आज तक यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में कुल 340123 श्रद्धालु पहॅुंच चुके हैं।

Related posts

उत्तरकाशी :गुलदार के हमले को देखते हुए वन विभाग ने बढ़ाई रात्रि गस्त,फायर झोंक कर किया जा रहा है गुलदार को खदेड़ने का प्रयास

Jp Bahuguna

गगनानी में पांच दिवसीय ‘कुंड की जातर’ बसन्त महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, देव डोलियों व लोक संस्कृति ने बढ़ाई रौनक…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :सिलक्यारा पहुंचे श्रमिकों के परिजनों को प्रशासन ने दिए गर्म कपड़े,परिजनों को दी जा रही रहने, खाने और परिवहन की सुविधा

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page