Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बाबा बौखनाग देव समिति ने दिया सहयोग, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में भेंट किया एक लाख एक हजार का चेक,आखिर क्यों पढ़े खबर…..

बड़कोट।
धराली में आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बाबा बौखनाग देव समिति ने सराहनीय पहल करते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के लिए एक लाख एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह राशि समिति द्वारा क्षेत्र के 13 गांवों के सहयोग से एकत्र की गई।
बताया गया कि बाबा बौखनाग देवता ने गर्भगृह में प्रवेश से पूर्व आपदा पीड़ितों की मदद करने का संदेश दिया था। इसी भावनात्मक आह्वान के बाद बाबा बौखनाग देव समिति ने दान अभियान चलाकर यह धनराशि एकत्र की और उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के नाम चेक भेंट किया।
इस नेक पहल के लिए क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने समिति और सभी दानदाताओं की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि आपदा की घड़ी में इस तरह का सहयोग पीड़ितों के लिए संबल का कार्य करता है।
जय हो ग्रुप ने समिति का आभार जताते हुए कहा कि ये पहल क्षेत्र में मानवीय संवेदना और सामाजिक एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि बाबा बौखनाग देव समिति द्वारा धराली आपदा प्रभावितों के लिए दिया गया ₹1,01,000 का चेक जिलाधिकारी उत्तरकाशी को भेजा जा रहा है, ताकि राशि को नियमानुसार मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में जमा कराया जा सके।
चेक भेंट करने वालों में देवमाली संजय डिमरी, समिति अध्यक्ष जयेंद्र सिंह रावत, सचिव गोपाल बिष्ट, संरक्षक यशवंत रावत, रमेश विष्ट, विनोद विष्ट, विनोद रावत, विजय सिंह, रमेश डोभाल, चंद्रमोहन पंवार, श्याम डोभाल, कैलाश बधानी, किशन सिंह, मनमोहन पंवार, रमेश रमोला, देवेंद्र सिंह, जयवीर राणा, फलक सिंह, गजेंद्र राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

*उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में आयोजित होगा राज्य स्थापना दिवस।* *सात दिनों तक होगा आयोजन।*

admin

उत्तरकाशी:त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनावों के लिये अधिसूचना जारी, आदर्श आचार संहिता लागू

admin

खरसाली – अब चार माह तक श्रद्धालु समेश्वर देव के दर्शन नही कर पायेगा,पढ़े पूरी खबर …

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page