Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भैरव सेना का पंचगव्य शुद्धिकरण अभियान यात्रा दल पहुंचा यमुना के शीतकालीन धाम।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल। भैरव सेना के पंचगव्य शुद्धिकरण अभियान यात्रा के प्रथम पड़ाव शीतकालीन यमुनोत्री धाम खरशाली (खुशीमठ) में रविवार को भैरव सेना के पंचगव्य शुद्धिकरण अभियान यात्रा का 31 सदस्य दल जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी अनुज नौटियाल के नेतृत्व में यमुना के शीतकालीन धाम पहुंचा। जहां जोरदार जयकारों के साथ दल का स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अनीता थापा ने यमुना के शीतकालीन धाम में पंचगव्य अर्पित कर मंदिर प्रांगण परिक्षेत्र में सभी को पंचगव्य का आचमन करवाया। इस मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने बताया कि यात्रा के माध्यम से आम जनमानस को पंचगव्य तथा गौमाता के महत्वता के प्रति जागरूक करना है तथा शासन तक मजबूती के साथ मांग पहुंचाना संगठन का उद्देश्य है। उन्होंने गाय माता की महत्वता के बारे में यहां उपस्थित लोगों को बताया। तथा कहा कि भैरव सेना के पंचगव्य शुद्धिकरण अभियान यात्रा का यह दल चारों धामों में जाकर लोगो को पंचगव्य अर्पित करेगा तथा गौ माता एवं पंचगव्य के महत्व को लेकर जागरूक करेगा।
इस मौके पर उपस्थित भैरव सेना के केंद्रीय सचिव संजय पंवार, प्रदेश मिडिया प्रभारी करण शर्मा, प्रदेश सचिव सरोज शाह, जिला अध्यक्ष सुनीता थापा, जिला उपाध्यक्ष गीता बिस्ट, जिला अध्यक्ष गणेश जोशी, अनु राजपूत, जिला संयोजक, अमन पासवान एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:गंगोत्री-यमुनोत्री रेलवे लाइन के लिए 22 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत:केदार सिंह रावत

admin

108वर्ष के शेरदास ने मालना बूथ पर किया मतदान।

Arvind Thapliyal

समस्या।बूंद-बूंद पानी के लिये तरसते भाटिया गांव के लोग अब ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने खोला विभाग के खिलाफ मोर्चा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page