Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्टाफ को शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्राचार्य ने दिलाई शपथ।

कर्णप्रयाग। डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली से प्राप्त निदर्शों के क्रम में प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने शुक्रवार को महाविद्यालय परिवार को आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान किए जाने हेतु सामूहिक शपथ दिलाई। प्राचार्य ने शपथ का वाचन करते हुए कहा कि “हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेते हैं कि,हम अपने देश की,लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे,तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग,जाति,समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।” मौके पर महाविद्यालय कैंपस एम्बेसेडर डा.कविता पाठक व डा.कीर्ति राम डंगवाल, एनसीसी कैडेट्स सहित संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

देहरादून- 29 नवंबर से होगा विधानसभा का सत्र

admin

बड़ी खबर :हरे पेड़ो के अवैध कटान के मामले में, डीएफओ, एसडीओ व तीन रेंजर निलंबित

Jp Bahuguna

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत क्षयरोगियों को मुख्य चिकित्साधिकारी ने बांटे पोषण किट….पढे

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page