Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

Uttarkashi :पुरोला  प्रकरण मे एसपी ने की आमजन से शान्ति व क़ानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

पुरोला में नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा सभी से कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई, उनके द्वारा ऐसे समय पर कानून प्रिय क्षेत्र के सम्मानित लोगों से आगे आने की अपील की गई है। एस0पी0 द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी पुलिस अपराध विशेषकर महिला एवं बच्चों से सम्बन्धी अपराधों के प्रति बेहद गम्भीर व संवेदनशील है। अपहरण के मामले मे पुलिस द्वारा आरोपी दोनो युवकों को घटना के तुरन्त बाद ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पुलिस इस मामले मे बहुत तेजी से निष्पक्ष कार्यवाही कर रही है, हॉल के मे माहौल को देखते हुये पुरोला में अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी को तैनात करते हुये पुलिस गश्त बढा दी गयी है। विवादित पोस्टर चस्पा करने के मामले मे भी पुलिस द्वारा इण्डियन पैनल कोड की सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी गयी है, इस प्रकार के गैर जिम्मेदाराना कृत्य करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा, कृपया सभी लोग शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें।

Related posts

जिलाधिकारी पहुंचे धरना स्थल, आपदा पीड़ितों को आश्वासन देकर कराया धरना स्थगित,जिलाधिकारी की संवेदनशीलता और पारदर्शी कार्यवाही के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना स्थगित करने का लिया निर्णय… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आस्था। डुंडा में पांचवे दिन देव डोलियों का समागम और विराट हिन्दू सम्मेलन रहा मुख्य आकर्षण… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बिग ब्रेकिंग। ओरछा बैंड के पास पहाड़ टूटने से दबी बोलरो जीप चालक की मौके पर दर्दनाक मौत।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page