Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गृह विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा, विद्यालय में गढ़ भोज की  महक।

 

नौगांव/अरविन्द थपलियाल। राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी नौगांव- उत्तरकाशी में गृह विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान आज गढ़वाली भोज में भरी पूरी (स्वाले), सिलबट्टे की तिखी चटनी और पहाड़ी- राजमा- भात (चावल) बनाया गया। मोटे अनाज गेहूं की बनाई गई पूरी में आलू, प्याज़, लहसुन, अदरक, नमक, मसाले, हरी मिर्च – धनिया का मिश्रण तैयार कर भरा जाता है। इसी तरह विभिन्न सामाग्री का मिश्रण कर सिलबट्टे में पीसकर स्वादिष्ट चटनी बनाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने पहाड़ी भोज का आनंद लिया एवं बालिकाओं द्वारा बनाए गए भोजन की प्रशंसा की। विद्यालय प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को स्थानीय पकवानों एवं खान-पान से रूबरू कराते हैं। गृह विज्ञान के शिक्षक सुरक्षा रावत ने बताया कि समय-समय पर विद्यालय में इस तरह के गढ़ भोज का आयोजन किया जाता रहा है। वैसे भी मोटे अनाज की महत्ता को स्वीकारते हुए, आज इसे हर क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा रहा है।

उक्त आयोजन में कक्षा 10 की छात्रा मासूम, राशि, नन्दनी, रिंकी, आरुषि , दिव्या, अनसूया , अनिशा, खुशी, बुलबुल, मुस्कान, साक्षी, आयुषी और शीतल आदि का विशेष योगदान रहा। इनके सहयोग के लिए मानसी, कनिका, आरुषि, संतोष, सुनाक्षी, काजल, राधिका आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :डी आई जी (कार्मिक) द्वारा की गयी पुलिस कल्याणकारी, नवनिर्माण कार्यों व एसीआर की समीक्षा

Jp Bahuguna

बड़ी खबर।राशन कार्डों जिले चला सत्यापन अभियान फर्जी तरिके से राशन कार्ड निर्गत करने वाले उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई और यदि आपकी माशिक आय 15हजार से तो कर दें राशन कार्ड सरेंडर… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आईटीआई बडकोट में हुआ नल – जल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page