Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा

आईटीआई बडकोट में हुआ नल – जल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण सस्ंथान बडकोट उत्तरकाशी में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग उत्तराखण्ड के सौजन्य से नल जल मित्र योजना का शुभारम्भ संस्थान के प्रधानाचार्य निरंजन खुगशाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को सम्भोदित करते हुए प्रधानाचार्य द्वारा उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम से लाभान्वित होने वाले नल-जल मित्रों व उपस्थित स्टाॅफ को भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रमं में कार्यदेशक हरि प्रसाद सेमवाल द्वारा विचार प्रकट कर सभा को सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ के पश्चात नल – जल मित्रों का रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारम्भ किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विभिन्न ग्राम सभाओं से नल जल मित्र तथा सस्ंथान के प्रशिक्षक रविन्द्र चैहान, देवेन्न्द्र चन्द, प्रकाश लाल, यशपाल रावत, लीलाधर शर्मा, संदीप भण्डारी, जोध सिंह तोमर , प्रकाश चैहान, बी0एस0 चैहान, आशीष रावत, श्रीमती रजनी, श्रीमती रीना, मनोज भण्डारी, गणेश रमोला, आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

बर्नीगाड़ प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के नव निर्वाचित सदस्यों ने गोपनीयता की ली शपथ… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:स्टेट प्रेस क्लब प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील थपलियाल का उत्तरकाशी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

admin

आंधी-तूफान से दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची पशुओं की जान नरयूका मुगरसन्ति गांव में तेज हवाओं ने मचाई तबाही, प्रभावित परिवार ने प्रशासन से लगाई मुआवजे की गुहार…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page