Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट सीओ ने किया थाना पुरोला व मोरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।

 

 

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, सुरेंद्र सिंह भण्डारी ने वृहस्पतिवार को थाना पुरोला व मोरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थानों पर आपदा उपकरणो तथा अस्लाहों का चैक कर पुलिस जवानों की वेपन हैंडलिंग जांची गयी। थाना व भोजनालय की साफ-सफाई का निरीक्षण करने के उपरांत उनके द्वारा थाना कार्यालय के रजिस्टर व पत्रावालियों का बारिकी से अवलोकन किया गया। रजिस्टर तथा पत्रावलियों को सही तरीके से मेंटेन करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उनके द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्म0गणों का सम्मेलन लेकर सभी की ऑफिसियल व व्यक्तिगत समस्याएं पूछी गयी। इस दौरान उनके द्वारा SO मोरी एवं SO पुरोला को क्षेत्र में अवैध नशे की रोकथाम तथा वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु धरपकड़ अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के परिपेक्ष्य में उनके द्वारा सभी अधिकारी व कर्मचारियों को चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के साथ चुनाव के दौरान अवैध/संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम तथा पुलिस चैकिंग के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।

Related posts

उत्तरकाशी में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गंगा घाट पर भव्य आरती का आयोजन और सुख शान्ति और समृद्धि की मांगी मन्नत।

Arvind Thapliyal

जनपद के विकास के लिए सभी विभाग आपसी सहयोग व समन्वय से कार्य करें :माला राज्यलक्ष्मी शाह

Jp Bahuguna

नशामुक्ति अभियान पर उच्च शिक्षा विभाग की ई-पत्रिका ‘संकल्प पत्र’ का प्रथम अंक प्रकाशित

admin

You cannot copy content of this page