Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गनखौल घाटी में सड़क की मांग को लेकर संघर्ष समिति का हुआ गठन और मांग नहीं मानने पर होगा बड़ा आंदोलन।

 

चिन्यालीसौड़/अरविन्द थपलियाल।चिन्यालीसौड़़ के गनखौल घाटी मे पट्टी दशगी व खाटल पट्टी के कई गवों के ग्रामीणों की बहुप्रतिक्षित बनगांव चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग निर्माण को लेकर एक महापंचायत हुई।बैठक मे एक संघंर्ष समिति का गठन किया गया। जिसमे जगमोहन नौटियाल को अध्यक्ष व सचिव चैन सिहं राणा, उपाध्यक्ष बलबीर रावत,सह सचिव अकबीर राणा, कोषाअध्यक्ष अखिलेश जुवांठा संरक्षक शीशपाल सिहं बिष्ट, घनस्याम डोभाल, व मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी राजेन्द्र रांगड़, नवीन राणा व सोबत सिहं राणा को दी गई। उपरोक्त लम्बित मोटर मर्ग निर्माण की स्वीकृति की जिम्मेदारी उक्त कार्यकारिणी को सौम्पी गई । बैठक मे सर्व सहमति से नृणय लिया गया कि यदि लोकसभा चुनाव से पहले इस मोटर मार्ग को स्वीकृति नहीं मिलती है तो दोनों पटियों के कई गांवों के ग्रामीण लोक सभा चुनाव का वहिस्कार करेंगे। बैठक मे सभी ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस बैठक का संचालन शीशपाल सिहं बिष्ट ने किया। इस बैठक को चिरजी प्रसाद अवस्थी, राजेन्द्र रांगड़, चैन सिहं राणा, बिरेन्द्र राणा, बलबीर रावत, प्रहलाद राणा, अकबीर, अखिलेश आदि ने सभा को सम्भोदित किया। आज इस मौके पर प्यार सिहं पंवार, दिनेश चौहान, नवीन कैन्तुरा, जय सिहं बिष्ट, यसबन्त सिहं पंवार, दिनेश डोभाल, राजेन्द्र रावत, बिनोद नौटियाल, बिरेन्द्र रावत, धनबीर राणा, कुलानन्द नौटियाल, मनबीर पंवार,हर्ष लाल,पुलम लाल, आदि कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

उत्तरकाशी:550 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी :नौगांव में रूद्रा एग्रो स्वायत सहकारिता समिति व नगर पचायत नौगांव के तत्वाधान में चलाया गया स्वछता अभियान

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:एस0डी0एम0 पुरोला एवं क्षेत्राधिकारी बडकोट ने जनजागरुकता अभियान चलाकर आमजन को किया जागरुक

admin

You cannot copy content of this page