Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नगर पंचायत नौगांव बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग,शशी मोहन राणा ने जताया सरकार का आभार।।

 

 

 

नौगांव/अरविन्द थपलियाल।नगर पंचायत नौगांव में लम्बे समय से पार्किंग की मांग हो रही थी जिसका अब इंतजार खत्म हो गया है अब नगर पंचायत नौगांव के अंतर्गत 9करोड़ 93लाख से मल्टी स्टोरी पार्किंग बनने की वितिय स्वीकृति मिल गई है।

नगर पंचायत नौगांव के निवर्तमान अध्यक्ष शशी मोहन राणा ने बताया कि नगर पंचायत नौगांव में पार्किंग की समस्या को लेकर बहुत परेशानी हो रही थी बताया कि वह इस मामले मुख्यमंत्री से बहुत बार की वार्ता और शासन से नौगांव में पार्किंग की समस्या से निजात पाने के लिये धन स्वीकृत करने की लगातार मांग कर रहे थे जिसके लिये अब 9करोड़ 93लाख की स्वीकृति मिल गई है।

मालूम हो कि पुरोला मार्ग 0.290हेक्टेयर भूमी पर पार्किंग का निर्माण किया जायेगा जिसके लिये भूमी भी चिन्हित की गयी है और मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सिंचाईं विभाग को दी गई है।

शशी मोहन राणा ने बताया कि नौगांव चार धाम यात्रा का पहला पड़ाव है और यहां पार्किंग की मांग लंबे समय से हो रही थी अब इस समस्या का निस्तारण हो गया है और इस उपलब्धि के लिये उन्होंने नगर पंचायत नौगांव की जनता का आभार जताया।

Related posts

उत्तरकाशी :4 पेटी 24 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, कार सीज

Jp Bahuguna

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने ली मासिक अपराध गोष्ठी,नशा एवं अपराध नियंत्रण के दिये निर्देश, ड्यूटी मे कोताही को बताया अक्षम्य और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

देहरादून- 29 नवंबर से होगा विधानसभा का सत्र

admin

You cannot copy content of this page