Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

21वें स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकारों के नाम रही। सोमवार शाम से देर रात तक 41 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर लोग झूमते रहे।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।21वें स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकारों के नाम रही। सोमवार शाम से देर रात तक 41 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर लोग झूमते रहे।
सांस्कृतिक संध्या लोक गायिका रेशमा शाह व रजनीकांत सेमवाल ने मनमोहक प्रस्तुति ने देर रात दर्शकों को बांधे रखा।
उन्होंने गढ़वाली जौनसारी गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी जिन्हें लोगों ने काफी सराहा । वही
रवांई घाटी के लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने नागरिकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान रेशमा शाह और रजनीकांत सेमवाल के साथ यमुनाघाटी के लोक कलाकारों को कबड्डी एशोसिएशन द्वारा सम्मानित किया और लोक गीत व लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस दौरान दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने कहा कि बड़कोट जैसे सीमांत स्थल पर प्रादेशिक कबड्डी का आयोजन किया जाना अपने आप में ऐतिहासिक है। साथ ही अपने क्षेत्र की संस्कृति व लोक गीत व लोक नृत्य के लिए मंच देना प्रतिभागियों को आगे बढ़ने का मौका देना है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार,पुरोला चेयरमैन हरिमोहन नेगी, अजबीन पंवार,जेष्ठ उप प्रमुख कृष्ण सिंह राणा,रविन्द्र ,जोगेंद्र, महादेव चमोली,प्रदेश कबड्डी एशो.सचिव चेतन जोशी,प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश कैंतुरा,कोच ऋषीपाल राणा, जिला कबड्डी एशोसिएशन अध्यक्ष विनोद डोभाल, सचिव शशिपाल चौहान,अवतात सिंह 1 जयदेव राणा,विनोद असवाल,प्रकाश राणा,प्यारे लाल चरण रावत,संजय पंवार,ओमप्रकाश ,जयदेव चौहान ,बलबीर असवाल, गोपाल डोभाल, मनमोहन सिंह, मुकेश राणा, आनंद सिंह, जगवीर सिंह सहित राज्य भर के कबड्डी खिलाड़ी मौजूद थे।

Related posts

यमुनोत्री धाम में दो श्रद्धालु की मौत,पढ़े पूरी खबर…

Team Yamunotri Express

बड़कोट आदर्श बालिका इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम ठाणा में शुरू

admin

You cannot copy content of this page