Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उत्तराखंड में स्थित चार धामों की शीतकालीन तीर्थ यात्रा पर।

बड़कोट अरविन्द/थपलियाल।ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की उत्तराखंड स्थित चार धामों की शीतकालीन तीर्थ यात्रा हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ प्रारंभ हो गई । बुधवार को तय कार्यक्रम के तहत ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में तीर्थ यात्रियों का दल यात्रा के लिए अपने पहले पड़ाव खरसाली पहुंचा। इससे पहले बड़कोट नगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों जनप्रतिनिधियों एवं तीर्थ पुरोहितो द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।

बड़कोट में नागरिक अभिनंदन के अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जी ने कहा कि देश दुनिया में लोगों के बीच में यह भ्रम की स्थिति है कि उत्तराखंड स्थित चारों धामों के कपाट बंद होने के बाद पूजाएं भी बंद हो जाती हैं । यह संदेश देने के लिए कि चारों धामों की पूजाएं निरंतर चलती रहती हैं। इसी उद्देश्य के लिए उनके चार धामों की शीतकालीन पूजा स्थलों की यात्रा की जा रही है।

विश्वभर में सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व होना चाहिए । सनातन धर्म के अनुसार ही बातों को आगे किया जाना चाहिए । सनातन धर्म के अनुसार आगे आने का आह्वान किया। ऋषि मुनिया साधु संतो ने ही इस तीर्थ यात्रा को आगे बढ़ाया। शंकराचार्यो, ऋषियो मुनियों ने जो संस्कृति शुरू की है उसको हमआगे बढ़ा रहे हैं। सनातन धर्मबलंबियो से आग्रह करते हैं कि वह किस प्रकार के साथी शीतकाल में भी धर्मों की यात्रा करें।

आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा ढाई हजार वर्ष पूर्व स्थापित परंपराओं का निर्वहन करते हुए ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य शीतकालीन पूजा स्थलों की तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। आदिगुरु शंकराचार्य परंपरा के इतिहास में यह पहला अवसर है कि जब ज्योतिष पीठ के आचार्य द्वारा उत्तराखंड स्थित चार धामों के पूजा स्थलों की तीर्थ यात्रा की जा रही है।

Related posts

बड़ी खबर।नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों का आरक्षण हुआ तय अब जल्द होगी जारी चुनाव की अधीसूचना जारी और उत्तरकाशी में महिला और बड़कोट ओबीसी व पुरोला महिला… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी अग्रवाल कोष से कर्णप्रयाग कालेज के 15 विद्यार्थियों को मिलेगी दो-दो हजार रुपए की शिक्षा सहायता: प्राचार्य तलवाड़

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:7.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पेट्रोल पंप के पास से युवक गिरफ्तार,मोटरसाइकिल सीज

admin

You cannot copy content of this page