Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

भूख हड़ताल से दो बुजुर्गों को पुलिस प्रशासन ने जबरन उठाया, अस्पताल में किया भर्ती, आंदोलनकारियों में भारी आक्रोश…

बड़कोट।
उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री पृथक जनपद को अस्तित्व में लाने की मांग नया मोड़ लेता जा रहा है , जहाँ दो आंदोलनकारी निहाल सिंह बिष्ट और किशन सिंह राणा को जबरन पुलिस, प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया तो वही यमुना माँ के शीतकालीन मन्दिर से बड़कोट तक लगभग 50 किमी की पद यात्रा के माध्यम से आंदोलन कारियों ने जनजागरूकता का आगाज कर दिया है।
इधर शूरवीर सिंह ,अतुल सिंह , हरि सिंह भूख हड़ताल पर डटे हुए है।
मालूम हो कि यमुनोत्री जिले को अस्तित्व में लाने के लिए जिला बनाओ संघर्ष समिति व क्षेत्रीय लोगों ने बड़कोट तहसील में भूखहड़ताल शुरू की हुई है। पृथक यमुनोत्री जनपद को अस्तिव में लाने को लेकर विगत 1 नवम्बर से आमरण अनशन चल रहा है। क्षेत्रीय लोग पृथक जनपद यमुनोत्री को अस्तित्व में लाने की मांग को लेकर आरपार की लड़ाई के मूड में आ गये है। जबकि प्रशासन ने शुक्रवार की शाम बुजुर्ग निहाल सिंह बिष्ट और किशन सिंह राणा को जबरन उठा लिया अब शूरवीर सिंह ,अतुल सिंह , हरि सिंह आदि भूख हड़ताल पर है ।इधर जबरन उठाये गये आंदोलनकारियों का कहना है कि हम स्वस्थ थे और प्रशासन ने पुलिस बल का प्रयोग करते हुए जबरन उठाया ,सभी आंदोलनकारी जब तक यमुनोत्री जनपद अस्तित्व में नही आ जाता भूख हड़ताल जारी रहेगी ।
इधर पृथक यमुनोत्री जनपद बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत सिंह चौहान और मीडिया प्रभारी महावीर सिंह माही ने स्थानीय लोगो के साथ खरशाली यमुना माँ के शीतकालीन मन्दिर से बड़कोट तक पद यात्रा आरम्भ की हुई है , गाँव गाँव ग्रामीणों का समर्थन मिलना आंदोलन को बड़ा बल दे रहा है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने ली ग्राम्य विकास विभाग के कार्यक्रम व योजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

admin

कार्रवाई:वन्य जीव तस्करी पर उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,लैपर्ड की खाल तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार, 2 खालें बरामद।

Arvind Thapliyal

हिन्दी फीचर फिल्म कलरव का हुआ ट्रेलर लॉन्च, पढ़े पूरी खबर…….

admin

You cannot copy content of this page