Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मैं देवभूमि में सख्त भू-कानून व मूल निवास लागू किए जाने का पुरजोर समर्थन करता हूँ : विजयपाल सिंह सजवाण

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। उत्तराखंड में सख्त भू कानून व मूल निवास 1950 का समर्थन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि:- हमारा सदैव प्रयास रहा है कि उत्तराखंड की जल, जंगल और जमीन उत्तराखंड के युवाओं के काम आ सके। उन्होंने कहा कि हमने स्व0 एन0डी0 तिवारी जी की सरकार में भू-कानून बनाकर लागू किए थे, किन्तु वर्तमान सरकार ने उद्योगों के बहाने नियमों को शिथिल कर दिया फलतः आज स्थिति यह है कि बाहरी लोग यहां पर अनियंत्रित रूप से जमीनों का खरीद-फरोख्त व्यवसाय करने आ रहे हैं। उत्तराखंड निर्माण की मूलभावना पहाड़ों के विकास की सोच को वर्तमान सरकार ने समाप्त कर दिया। धारा 143 के तहत कृषि भूमि का भू-उपयोग बदलने की जो बंदिशें थीं उन्हें भी समाप्त करने का निर्णय भाजपा सरकार ने ले लिया है। उद्योगों के बहाने हमारे देवभूमि के निवासियों को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास हो रहा है। हम हिमाचल से भी सख्त भू-कानून के हिमायती हैं। अपनी संस्कृति और पहाड़ों की सुरक्षा हमारा दायित्व है। उन्होंने देहरादून मे आयोजित आज की रैली का पूर्ण समर्थन करते हुए उत्तराखंड मे सख्त भू कानून व मूल निवास 1950 लागू करने की मांग का पुरजोर समर्थन किया।

Related posts

16 घंटों से टनल में 40 मजदूर फंसे हुए, रेस्क्यू जारी ,अभी लगेगा समय, डीएम ने दीपावली की छुट्टियों को किया रद्द। पढ़े खबर व यूट्यूब पर देखे पूरी आपबीती के साथ वीडियो….

Team Yamunotri Express

युवक के जज्बे को सलाम ,बड़कोट एक दुकान मे मिला लगभग 4 फिट लम्बा सांप, मचा हड़कम्प,थैली में पैक कर छोड़ा जंगल,देखे वीडियो….

admin

मुख्य सचिव पंहुची बद्रीनाथ धाम और यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page